बादाम से लाएं चेहरे पर चमक और मिटाएं मुंहासे के दाग इस तरह

कभी किया है बादाम का ऐसा इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

बादाम में ढेर सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो आपके सौंदर्य के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ई, गुड फैट्स, प्रोटीन आदि होते हैं जो आपकी त्वचा को सभी समस्याओं से बचाते हैं। इसके लिए आप भीगे बादाम खा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, भीगे हुए बादाम खाने के 6 स्वास्थ्य लाभ) इसके अलावा, कुछ बादाम से बने फेसपैक आपके त्वचा को अलग-अलग तरह से स्वस्थ व सुंदर रख सकते हैं। आइये जानें बादाम की मदद से त्वचा को लाभ पहुंचाने के कुछ तरीके।

त्वचा पर ग्लो लाने के लिए

प्रदूषण, धूल-मिट्टी, पसीने आदि से त्वचा का ग्लो कहीं गायब हो जाता है। अगर आप अपनी त्वचा में नैचुरल ग्लो लाना चाहते हैं तो बादाम का ये पैक बनाकर इस्तेमाल करें:

  • 4-5 बादाम को पीस लें, और उसमें एक चम्मच दूध, थोड़ा नींबू का रस और बेसन मिलाएं।
  • इन्हें अच्छी तरह से मिलाकर चेहरे पर 30 मिनट के लिए लगाएं।
  • पानी से धो लें और फिर देखिये अपनी त्वचा की नई चमक।

मुंहासों के निशान मिटाने के लिए

मुंहासों से बड़ी समस्या उनके खत्म हो जाने के बाद निशान छूट जाने की होती है। इसके लिए आप ये मिश्रण बनाकर लगाएं:

  • बादाम के तेल, शहद, नींबू के रस और दूध को मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को मुंहासों के धब्बों पर लगाएं।
  • एक हफ्ते में असर दिखने लगेगा।

टैनिंग हटाने के लिए

धूप में ज़्यादा निकलने से त्वचा पर टैनिंग हो जाती है। जिससे कि रंग भी गहरा हो जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए बादाम का ये फेसपैक लगाएं:

  • बादाम के तेल, शहद, नींबू का रस और मिल्क पाऊडर मिलाएं।
  • इस पैक को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं।
  • ये फेसपैक आपके चेहरे को मॉइश्चुराइज़ भी करता है।

मूल स्रोत - These DIY almond face and hair packs can make you look gorgeous!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source