क्या आप बाल टाइट बांधती हैं? आपको हो सकता है ये खतरनाक रोग

अगर आप ज़्यादातर समय अपने बालों को बांधकर रखती हैं, तो आप गंजेपन का शिकार हो सकती हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:28 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

महिलाएं चेहरे या आंखों पर बार-बार बाल गिरने से परेशान रहती हैं। बालों को संभालने के लिए वो कसकर चोटी बांध लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है हर समय बालों को कसकर बांधकर रखने से आप गंजेपन का शिकार हो सकती हैं? पढ़ें- बाल सफेद हो रहे हैं? अदरक, गाजर, तुरई से रोकें

इस स्थिति को ट्रैक्शन एलोपिसिया (traction alopecia) कहते हैं, जिससे बालों की जड़ कमजोर हो जाती हैं और वो गिरने लगते हैं। टाइट बाल बांधने से गर्दन के पास वाले सिर के हिस्से में गंजापन हो सकता है। इसलिए डर्मटालजिस्ट बालों को ढीला रखने और स्ट्रोंग ग्रिप से ना बांधने की सलाह देते हैं।

सेलिब्रिटी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉक्टर शुबा धर्माना के अनुसार,ऐसे पुरुष जिनके बाल लंबे हैं और वो उन्हें कसकर बांधकर रखते हैं, उन्हें भी गंजेपन का खतरा है। कई अध्ययनों के अनुसार, सिख समुदाय के लोग अधिकतर इस समस्या का शिकार होते हैं। क्योंकि ये लोग अपने बालों को ज़्यादातर समय बांधकर रखते हैं। अगर आप गंजेपन का शिकार हैं तो आप एलोपेसिया के लिए होम्योपैथी और हेयर लोस जैसे वैकल्पिक उपचार की कोशिश कर सकते हैं।

रिचफील हेल्थ एंड ब्यूटी के संस्थापक डॉक्टर अपूर्व शाह के अनुसार,एलोपेसिया से बचने के लिए आप अपनी चोटी ढीली बांधें। सोते समय बालों को खुला रखें। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपका हेयरस्टाइल ज्यादा टाइट है और सिरदर्द का कारण बन रहा है, तो इसका मतलब है की ये सही नहीं है। इसके अलावा आपको हेयर एक्सटेंशन से भी बचना चाहिए।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source