परफेक्ट नेलपॉलिश लगाने के 2 तरीके

क्या आपको भी नेल पॉलिश लगाने में समस्या होती है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

जब आप नेलपॉलिश लगाती हैं तो एक चीज़ ज़रूर परेशान करती होगी। नाखून के आसपास की त्वचा और क्यूटिकल्स पर गलती से लगी नेलपॉलिश! कितना भी बचाने की कोशिश करो लेकिन नेलपॉलिश नाखून से बाहर उसके आसपास लग ही जाती है। इससे आपकी नेलपॉलिश परफेक्ट नहीं लगती। अगर आप नहीं चाहती है कि आपके साथ ऐसा हो तो इससे बचने के लिए दो तरीके हम आपके लिए लाए हैं।

1)  कॉटन बड का इस्तेमाल - नेलपॉलिश हटाने के लिए नेलपॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, अगर आप नाखून के आसपास लगी नेलपॉलिश रूई में लगे नेलपॉलिश रिमूवर से साफ करेंगी तो नाखून पर लगी नेलपॉलिश भी मिट सकती है। और आपकी सारी मेहनत बेकार हो जाएगी। इसलिए इस ऐक्स्ट्रा नेलपॉलिश को साफ करने के लिए ये खास तरीका अपनाएं। नेलपॉलिश रिमूवर में कॉटन बड या लिप कलर ब्रश डुबोएं और उससे क्यूटिकल्स को सावधानी से साफ करें। ये बहुत आसान प्रक्रिया है।

2)   पेट्रोलियम जैली का कमाल - नाखून के आसपास की त्वचा और क्यूटिकल्स के आसपास पेट्रोलियम जेली लगाएं। कोशिश करें कि इसे लगाते हुए आप कंजूसी न करें, बल्कि ज़्यादा-ज़्यादा लगाएं। इसकी एक लेयर बन जानी चाहिए। अब लगाएं अपना नेल कलर और देखें जादू। कलर पेट्रोलियम जैली पर नहीं होगा इस वजह से उस जगह की आपकी त्वचा पर नेल कलर नहीं लग पाएगा। ध्यान रखें, कि पेट्रोलियम जेली नाखून पर नहीं लगे, वरना नेल पॉलिश का लुक खराब हो सकता है।

मूल स्रोत - Beauty hacks for that perfect nailpolish

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Shuttertock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source