टमाटर और दही के फेसपैक से हटाएं चेहरे की टैनिंग

स्किन टैनिंग को दूर करने का असरदार उपाय।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

बीच पर जाएं या हिल्स पर, चेहरे पर टैनिंग होना आम है। आप भले ही कितनी सनस्क्रीन और एंटी टैन प्रॉडक्ट्स इस्तेमाल कर लें, अगर आप बहुत अधिक धूप में निकलते हैं तो थोड़ी बहुत टैनिंग तो ज़रूर हो जाती है। यहां तक कि, रोज़मर्रा बाहर धूप में निकलने से भी टैनिंग हो जाती है। टैन स्किन बेजान और डार्क लगती है। ज़ाहिर है, ये देखने में बिल्कुल आकर्षक नहीं लगती और आपके लुक्स पर असर डालती है।

टैनिंग से बचने के उपाय अपनाने के बाद भी स्किन टैन हो जाए तो बेहतर है आप इसके लिए कोई नैचुरल उपाय अपनाएं और उसका नियिमित इस्तेमाल करें। हम आपको टमाटर, नींबू और दही का एक ऐसा फेसपैक बता रहे हैं जिसके 10-12 दिन तक नियमित इस्तेमाल से आप टैनिंग से छुटकारा पा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, पैरों की टैनिंग दूर करने के लिए दो पैक)

टमाटर, दही और नींबू फैसपैक का फायदा

टमाटर में विटामिन सी होता है जो त्वचा का रंग लाइट करता है और इसका जूस कोमलता से डेड स्किन को निकाल देता है। टमाटर का जूस इतना असरदार होता है कि वो जले का निशान भी हटा देता है। दही में मौजूद लैक्टिक एसिड भी टैनिंग दूर करने में बहुत कारगर साबित होते हैं। साथ ही ये स्किन को स्मूद और मॉश्चराइज़ बनाती है। वहीं, नींबू एक नैचुरल एस्ट्रीजेंट और ब्लीचिंग एजेंट हैं। ये स्किन से टैनिंग को दूर कर देते हैं।

फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका

  • एक ब्लैंडर में, कटा हुआ एक टमाटर, थोड़ा दही और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें। कोशिश करें की दही गाढ़ा लें, ताकि फेसपैक चेहरे पर टिक पाए।
  • इस पेस्ट को 10-15 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं।
  • अब ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

इस फेसपैक को हर रोज़ तब तक इस्तेमाल करें, जब तक टैनिंग दूर न हो जाए। इसे हाथ व पैरों पर भी लगाया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा ज्यादा ऑयली है तो दही की बजाय टोन्ड दूध का इस्तेमाल करें।

मूल स्रोत –Tomato and yoghurt anti-tan face pack

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source