सर्दियों में ड्राई स्किन वाले लोग करवाएं कैंडल मेनिक्योर-पेडिक्योर

सर्दियों में हाथ और पैरों की त्वचा अधिक ड्राई हो जाती है, इसलिए इस मौसम में करवाएं ये ख़ास कैंडल थेरेपी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

स्वस्थ त्वचा खूबसूरती का सबसे अनमोल तोहफा है, लेकिन सर्दियों के मौसम का क्या करें, जो त्वचा की खूबसूरती को छीन लेता है। सर्दियों में आपकी अच्छी-खासी त्वचा ड्राई होकर बेजान लगने लगती है। इसलिए इस मौसम में त्वचा को ख़ास तरह की देखभाल की ज़रूरत होती है। महिलाएं इस मौसम में अपने चेहरे की त्वचा का ख्याल तो फिर भी कुछ हद तक रख लेती हैं लेकिन हाथ और पैरों को पूरी तरह से नज़रअंदाज़ कर देती हैं। जबकि हाथ-पैर का इस्तेमाल दिनभर हम कई गतिविधियों के लिए करते हैं, इसलिए इनकी त्वचा पर सर्दियों का असर ज्यादा पड़ता है। ऐसे में आम मेनिक्योर-पेडिक्योर अधिक लाभ नहीं पहुंचा पाता। सर्दियों में हाथ-पैरों को अतिरिक्त मॉश्चर की ज़रूरत होती है। इस बात तो ध्यान में रखते हुए मुंबई स्थित ‘नेल स्पा एक्सपीरियेंस’ ने स्पेशल कैंडल थेरेपी की शुरूआत की है। इस मेनिक्योर और पेडिक्योर ट्रीटमेंट में कुछ ख़ास तरह से बनाई गई कैंडल्स को गलाया जाता है और फिर उसका इस्तेमाल स्किन पर स्क्रब और क्रीम के रूप में किया जाता है। इससे स्किन की डेड स्किन निकलती है और उसे एक्स्ट्रा मॉश्चर मिलता है। (मेनिक्योर इस तरह से पहुंचाता है हाथों को नुकसान)

किस तरह की जाती है ये कैंडल थेरेपी

इस थेरेपी में मेनिक्योर-पेडिक्योर की शुरूआत नॉर्मल ही होती है। नेल्स काटना, फाइल करना, शेप करना, क्यूटकल पर क्रीम लगाना और सफाई करना। उसके बाद शुरू होता है कैंडल्स का काम। इसके बाद वो स्पेशल कैंडल्स जलाई जाती हैं और पिघलने दिया जाता है। पिघलने के बाद उसके मोम का इस्तेमाल स्क्रब के रूप में किया जाता है। इससे डेड स्किन निकल जाती है। फिर हॉट टावल रैप से त्वचा को साफ करते हैं। उसके बाद क्रीम बनाने के लिए फिर से कैंडल जलाकर पिघलाया जाता है। इस मोम से बनी क्रीम का इस्तेमाल डीप मॉश्चराइज़ेशन के लिए किया जाता है। उसके बाद स्किन ब्राइटनिंग पैक का इस्तेमाल हाथ और पैर के लिए किया जाता है।

ये कैंडल थेरेपी आपके हाथ पैरों को अधिक मॉश्चराइज़ करती है। हालांकि ये आपकी जेब को थोड़ी भारी पड़ सकती है लेकिन इसका असर देखकर आप खर्च के बारे में भूल जाएंगी!

मूल स्रोत - Try a candle manicure-pedicure to soothe dry skin in winters

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source