... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this English.
आम तौर पर पुरुष अपने बालों की ज्यादा केयर नहीं करते हैं। वो अपने बालों को सेट करने के लिए ज्यादातर कंघी का ही इस्तेमाल करते हैं। वो बालों के प्रॉडक्ट के इस्तेमाल से बचते हैं जिस वजह से उनके बाल बेहद रूखे और घुंघराले होने लगते हैं। हालांकि बाजार में ऐसे कई सारे प्रॉडक्ट उपलब्ध हैं जिनका प्रयोग कर वो बालों को ज्यादा खूबसूरत और बेहतर बना सकते हैं। हम आपको यहां कुछ ऐसे ही प्रॉडक्ट के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें- सिल्की और स्मूद बालों के लिए होममेड हेयर स्प्रे
1) हेयर डिसिप्लिनिंग क्रीम
मुंबई स्थित जूस सैलून एण्ड अकेडेमी के डायरेक्टर अंबरीन फिरोज का कहना है कि पुरुष आम तौर पर शैंपू और कंडीशनर के प्रयोग को लेकर लापरवाही बरतते हैं। उनकी रैक में ऐसे प्रोडक्ट नहीं पाए जाते हैं। वे अपने बालों को धोने के बाद उन पर हेयर डिसिप्लिनिंग क्रीम लगा सकते हैं। इसके इस्तेमाल से उनके बाल रफ नहीं रहेंगे। इतना ही नहीं इससे बाल स्मूथ और हेल्दी भी रहेंगे।
2) पोमेड वैक्स
अगर आप अपने बालों को कुछ नया लुक देना चाहते हैं तो पोमेड वैक्स आपके लिए बेहतर प्रॉडक्ट है। इसके इस्तेमाल से आप बालों को रेट्रो क्यूफ, टेक्सचर कॉर्प और बैक-कॉम्ड स्टाइल में सेट कर सकते हैं। ये मीडियम होल्ड डिसिप्लीन क्रीम है जो घुंघराले बालों को स्ट्रेट करने और उन्हें मुलायम बनाता है।
3) टेक्सचर पाउडर
अगर आपके बाल काफी रूखे हैं तो आपके लिए टेक्सचर पाउडर से बेहतर कोई प्रॉडक्ट नहीं है। बालों को स्पोर्टी लुक के बजाए टक्सीडो लुक देने के लिए ये पाउडर अच्छा काम करता है। जिनके बाल ज्यादा ही रूखें हैं वो हेयर वैक्स के साथ अपने बालों में टेक्सचर पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पढ़ें- बालों को झड़ने से रोकने के 5 घरेलु उपाय
4) हेयर स्प्रे
अपने बालों सेटिंग बने रहने और उन पर चमक लाने के लिए आप हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने से पहले आप बालों को वैक्स और जेल से अच्छी तरह सेट कर लें। उसके बाद इसे बालों पर लगाएं। इससे आपके बाल कई घंटों तक अपनी जगह पर रहेंगे।
मूल स्रोत -4 must-have hair products for men
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।