... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:20 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
क्या आप अपने चेहरे के मुहांसों से परेशान हो गए हैं? तो ये समय आपके लिए सुरक्षित, प्रभावी और कम खर्च वाले प्राकृतिक उपचार को चुनने का है। द हिमालय ड्रग कंपनी की सीनियर रिसर्च साइनटिस्ट चंद्रिका महेंद्र आपको कुछ ऐसे कुछ आसान घरेलू उपचार बता रही हैं, जिनसे आप अपने चेहरे से पिंपल और मुहांसे से छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें: मलाई फेस पैक से निखारें अपना चेहरा
1) एलोवेरा और हल्दी पैक
एलोवेरा एंजाइम्स, पॉलीसैकराइड (polysaccharides) और पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिस वजह से यह एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल के रूप में काम करता है। ये टॉक्सिन और नॉरिश (nourishes) के खिलाफ प्राकृतिक रूप से काम करता है और स्किन को सॉफ्ट व प्राकृतिक नमी को संतुलन बनाए रखता है। हल्दी एक अच्छा एक्स्फोलाइटिंग (exfoliating) एजेंट है। इसके एंटीइन्फ्लैमटोरी गुण त्वचा को शांत करने में सहायक हैं। हल्दी से निशान और सूजन कम करने में मदद मिलती है आपकी त्वचा में निखार आता है।
विधि
2) खट्टे फल का पैक
नींबू, संतरे और कीनू जैसे खट्टे फलों में कसैले गुण होते हैं, जो स्किन को टोन करने और बैक्टीरिया को खत्म करने में सहायक होते हैं। इसमें मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाने से मुँहासे के विकास को रोका जा सकता है।
विधि
3) टमाटर पैक
टमाटर में अम्लीय गुण हैं जो पिंपल को सुखाने और छिद्र को बंद करने में सहायक हैं। एंटीओक्सिडेंट से भरपूर टमाटर त्वचा को कोमल रखते हैं।
विधि
किस तरह की स्किन के लिए किस तरह का पैक
ड्राई स्किन- इसके लिए मिल्क अच्छा घटक है, इसमें वसा होता है। इसे ऑयली स्किन पर लगाने से बचें, नहीं तो स्किन अधिक ऑयली हो सकती है। एलोवेरा और हनी ड्राई स्किन के लिए बेहतर है।
ऑयली स्किन- ऐसी स्किन के लिए खट्टे फल अच्छे होते हैं, इससे तेल स्राव को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। ड्राई स्किन पर लगाने से नमी दूर हो सकती है। टमाटर का गूदा भी उपयोग कर सकते है।
नॉर्मल स्किन- ऐसी स्किन वाले लोग नींबू का रस लगा सकते हैं। इसके अलावा हल्दी, दही आदि का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चित्र स्रोत - Shutterstock