... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
शराब के अत्यधिक सेवन से आपको हैंगओवर हो सकता है। हैंगओवर के कारण आपका सिर घूमने लगता है, आँखें सूज जाती हैं और आपके चेहरे की रौनक भी गायब हो जाती है। हालांकि हैंगओवर के बाद पर्याप्त नींद लेने से आप चेहरे की खोई हुई रंगत दोबारा पा सकते हैं। इसके अलावा हैंगओवर के बाद फ्रेश लुक कैसे पाएं, इस संबंध में जिल जिंदर स्किन रिजूवेनशन क्लिनिक के फाउंडर जिल जिंदर ने कुछ टिप्स साझा किए हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स: पढ़ें- हैंगओवर दूर करने के लिए खाएं नाशपाती
शाम को बाहर ना जाएं
शाम के समय हैंगओवर के बाद बाहर जाने से बचें। शाम के समय तापमान में परिवर्तन होने से आपकी स्किन लाल हो सकती है। आप अपनी स्किन को रेडनेस होने से बचाने के लिए रेडनेस रिलीफ सीरम (serum) लगा सकते हैं।
आंखों को ऐसे करें फ्रेश
आंखों की थकावट दूर करने और फ्रेश लुक लाने के लिए पर्याप्त आराम करने की ज़रूरत होती है। अगर आराम से सो नहीं पा रहे हैं तो सोने के लिए कुछ अतिरिक्त तकिये ले सकते हैं, इससे आपको अच्छी नींद आएगी। अच्छी नींद से चेहरे से अतिरिक्त तरल पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप आंखों पर टी-बैग लगा सकते हैं। इससे आंखों की सूजन कम होगी और उन्हें राहत मिलेगी।
सुस्ती ऐसे दूर करें
पार्टी की सुस्ती दूर करने के लिए एक अच्छा बाथ ले सकते हैं। इसके अलावा आप अपनी स्किन को बेहतर बनाने के लिए होम मेड फेस पैक जैसे सैन्डल्वुड और एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मॉश्चराइज़
शराब पीने से शरीर की नमी छीन जाती है। अपनी त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए आप हाईऐल्युरोनिक एसिड युक्त (hyaluronic acid) सीरम का प्रयोग कर सकते हैं।
मेकअप रिमूव करना ना भूलें
जब आपको ऐसा लगे कि आप हैंगओवर की स्थिति में जाने वाले या सोने जा रहे हैं, तो अपना मेकअप ज़रूर रिमूव कर लें। कॉस्मेटिक में मिले विभिन्न तरह के केमिकल्स आपकी स्किन को बुरी तरह प्रभावित कर सकते हैं।
मूल स्रोत -Top tricks to look fresh after a hangover
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।