सर्दियों में इन 6 आसान तरीकों से बालों और त्‍वचा को रखें स्‍वस्‍थ

क्या आपको पता है ज्यादा गर्म पानी से सर्दी के दिनों में नहाना त्वचा के सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST

Read this in English.

सर्दी का मौसम शुरु होते ही त्‍वचा और बालों से जुड़ी समस्‍याएं भी शुरु होने लगती हैं। कड़ाके की ठंड में स्किन ड्राई हो जाती है और बालों में रूखापन आने लगता है। हालांकि कुछ आसान तरीकों से इस तरह की समस्‍याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। दिल्‍ली स्किन सेंटर की डायरेक्‍टर और कॉस्‍मेटिक डर्मटोलॉजिस्ट द्वारा जानने की कोशिश करेंगे कि आप इस मौसम में अपनी स्किन और हेयर की सही देखभाल कैसे कर सकते हैं। पढ़ें- स्किन ग्लो के लिए अपनाएं ये केसर ब्यूटी ट्रीटमेंट!

1) गर्म पानी से ना नहाएं

इसमें कोई शक नहीं है कि सर्दियों में गर्म पानी से नहाना सुखदायक होता है लेकिन इससे स्किन से नेचुरल ऑयल छिन सकता है और स्किन ड्राई हो सकती है।

इसके बदले गुनगुने पानी से नहाना बेहतर उपाय है। आप नहाने के पानी में इमोल्येन्ट (emollient) भी मिला सकते हैं। नहाने से एक घंटा पहले तेल मालिश करना भी बेहतर उपाय है। इससे नहाने के बाद स्किन ड्राई नहीं होगी। ड्राई स्किन के लिए व्‍हाइट पेट्रोलियम जेली अच्छा ऑप्‍शन है।

2) मॉश्‍चराइजर का करें उपयोग

स्किन को हाइड्रेटेड और सॉफ्ट रखने के लिए अच्छे मॉश्‍चराइजर का इस्‍तेमाल करें। इसे दिन में केवल एक बार लगाएं। इसे अपने हाथ, पैर, नाखून और होठों पर लगाएं। ठंड में होठों का फटना आम बात है। इन्‍हें मुलायम रखने के लिए लिप बाम या देसी घी का इस्‍तेमाल करें।

3) बालों के लिए एंटी-डैन्‍ड्रफ शैम्‍पू का प्रयोग करें

सर्दियों में सिर में डैन्‍ड्रफ के कारण बालों का झड़ना और रूखापन एक आम समस्‍या है। इससे बचने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार अच्‍छे एंटी डैन्‍ड्रफ शैम्‍पू और कंडीशनर का प्रयोग करें। इससे आपके बाल और सिर दोनों स्‍वस्‍थ रहेंगे।

4) ऊनी कपड़ों के नीचे कॉटन का कपड़ा पहनें

सर्दियों में स्‍वस्‍थ त्‍वचा के लिए अंदर ऊनी कपड़े पहनने से बचें। कोई भी ऊनी कपड़ा पहनने से पहले उसके नीचे कोई कॉटन का कपड़ा ज़रूर पहनें। अगर आपको कोई त्‍वचा संबंधी समस्‍या जैसे एलर्जी है, तो आप किस तरह के कपड़े पहन सकते हैं, इस संबंध में त्‍वचा विशेषज्ञ से सलाह लेनी चाहिए।

5) सनस्‍क्रीन भी लगा सकते हैं

कई लोग ये मानते हैं कि सर्दियों में सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। लेकिन ये धारणा गलत है। सनस्‍क्रीन केवल गर्मियों के लिए नहीं होता है बल्कि ये सालभर दैनिक प्रयोग में होने वाला क्रीम होता है।

6) सही खाना खाएं

सर्दियों में अपनी डायट में ओमेगा एसिड वाले फूड जैसे बादाम, अखरोट, फ्लैक्‍सीड और सोयाबीन आदि की मात्रा बढ़ाएं। इन फूड्स से हेल्‍दी हेयर और स्किन में मदद मिलती है।

मूल स्रोत -6 dos and don’ts for flawless skin and hair this winter!

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source