... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English.
लोग कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां जैसे पिंपल्स, मुंहासे और ड्राई स्किन आदि से छुटकारा पाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे अपनाते रहते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि घरेलू उपचार को दुष्प्रभाव से मुक्त, नेचर में हर्बल और त्वचा के लिए सौंदर्य लाभ के रूप में देखा जाता है। इसके बावजूद कई लोगों की शिकायत रहती है कि घरेलू उपचार के बाद उनकी स्किन पर मुंहासे, पिंपल्स आदि हो जाते हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या सच में घरेलू उपचार के साइड इफेक्ट होते हैं? तो क्या अब घर पर डीआईवाई फेस पैक बनाना बंद कर देना चाहिए? पढ़ें- त्वचा पर खुजली हो तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय
गलत पदार्थ के प्रयोग से नुकसान
सच तो ये है कि डीआईवाई नैचुरल ब्यूटी फेस पैक के साइड इफेक्ट्स होते हैं। ये तब होते हैं, जब आप अपनी त्वचा पर गलत प्रॉडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कुछ प्रॉडक्ट में कुछ प्रभावी गुण होते हैं, जो आपकी स्किन में जलन पैदा कर सकते हैं। स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर किरण लोहिया के अनुसार जलन पैदा करने वाले चीजें जैसे नींबू, दालचीनी और मसाले चेहरे पर गंभीर जलन पैदा कर सकते हैं। अगर आपकी स्किन एलर्जी वाली है तो हल्के पदार्थ भी आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। हम आपको अपने विशेषज्ञों के मदद से ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके प्रयोग से आपको फेस पैक बनाते समय बचना चाहिए।
इन चीजों का रखें ख़्याल
कॉस्मेटिक स्किन विशेषज्ञ डॉक्टर जयश्री शरद के अनुसार प्राकृतिक सामग्री का उपयोग करने से पहले कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना बेहद ज़रूरी है।
एलर्जिक रिएक्शन होने पर क्या करें
क्या हैं सुरक्षित पदार्थ
दही, शहद, जई, दूध, अंगूर के बीज का तेल और बादाम का तेल सुरक्षित सामग्री है। अगर आप कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो नेचुरल पदर्थों का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन किसी भी तरह की एलर्जी से बचने के लिए ऊपर दी गई बातों का ध्यान रखें।
मूल स्रोत -Do natural home remedies have any side-effects?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।