Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Read this in English.
मेक-अप करना किस महिला को अच्छा नहीं लगता। लेकिन मेक-अप करना जितना जरूरी है उससे भी जरूरी है उसे हटाना। कुछ महिलाएं मेक-अप उतारे बिना सो जाती हैं जो कि उनकी स्किन के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सोने से पहले मेक-अप हटाना बेहद जरूरी है, इसके कई कारण हम आपको बता रहे हैं। पढ़ें-ऑयली स्किन के लिए नैचुरल मेकअप रिमूवर
मेक-अप सामान में केमिकल्स शामिल
मेक-अप के सामान में ऑर्गेनिक और मिनरल जैसे खतरनाक केमिकल्स मिले होते हैं। काफी लंबे समय तक आपके चेहरे पर लगा मेक-अप आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता हैं। इससे आपके चेहरे पर झुर्रियाँ पड़ सकती हैं और चेहरे की नैचुरल बनावट तक बिगड़ सकती है। इसके अलावा आपकी त्वचा ढलने लगेगी और आंखों में जलन और सूजन होने लगेगी।
चेहरे पर हो सकते हैं मुंहासे और पिंपल्स
आपके चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर में बड़ी संख्या में छिद्र होते हैं। अगर चेहरे पर रातभर मेक-अप लगा रहेगा तो ये छिद्र बंद हो सकते हैं और आपकी त्वचा में सीबम (sebum) उत्पदान नहीं होगा। सीबम न केवल त्वचा को चिकना बनाता है बल्कि त्वचा की डेड स्किन सेल को भी दूर करने में मदद करता है। छिद्र बंद होने के कारण सीबम केमिकल्स और बाहरी धूल-मिट्टी के साथ मिलकर छिद्र में इन्फेक्शन कर सकते हैं। पढ़ें- आंखों के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल मेकअप रिमूवर
आंखों में जलन और इन्फेक्शन होने का खतरा
आपको सोने से पहले अपनी आंखों के आसपास से मेक-अप हटाना जरूरी है। आँखों के मेक-अप में मौजूद केमिक्ल्स से आंखों में जलन, एलर्जी और इन्फेक्शन होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं आपकी आंखें कमजोर भी हो सकती हैं।
त्वचा पर बढ़ते उम्र की निशानियाँ समय से पहले नजर आएगी
मेक-अप लगाकर सोने से स्किन का रिन्यूअल प्रोसेस धीमा हो जाता है। मेक-अप लगे रहने से स्किन में हवा का प्रवाह कम हो जाता है और केमिकल्स छिद्र में घुस जाते हैं। इसके अलावा चेहरे पर मेक-अप लगे रहने से पर्यावरण प्रदूषण के कण स्किन पर जमा हो जाते हैं जिससे चेहरे पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस पैदा हो जाता है। इससे स्किन की आणविक संरचना प्रभावित होती है और चेहरा उम्र से पहले ही ढलने लगता है।
स्किन ड्राई हो जाती है
छिद्रों के बंद हो जाने और सीबम प्रॉडक्शन के कम होने के बाद स्किन ड्राई हो जाती है। ड्राई स्किन रिपेयर प्रोसेस को भी कम कर देती है जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां हो जाती हैं और स्किन बेहद सुस्त नजर आती है।
स्किन में जलन होती है
एक्सपर्ट के अनुसार सेंस्टिव स्कीन पर लाल धब्बे और और उसके रूखी होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसका कारण ये है कि जब आप मेक-अप के साथ सोती हैं तो केमिकल्स और बाहर की धूल-मिट्टी मिलकर छिद्र बंद कर देते हैं, इससे एलर्जी हो जाती है और चेहरे पर दाने हो जाते हैं। इसके अलावा त्वचा में जलन जैसा महसूस होता है और स्किन ड्राई भी हो जाती है।
छिद्र बड़े हो जाते हैं
ज्यादा समय तक मेक-अप लगे रहने से स्किन के छिद्र बड़े हो जाते हैं और स्किन ड्राई होने के बाद लचीनापन खो देती है। इतना ही नहीं स्किन कॉलेजन नहीं बना पाती और अपने आप सही भी नहीं होती। त्वचा पर बड़े छिद्र देखने में भी भद्दे लगते हैं और इनमें इन्फेक्शन भी जल्दी हो जाता है।
मेक-अप हटाने के कुछ टिप्स
-वाटर प्रूफ मेक-अप को हटाने के लिए ऑयल रिमूवर का इस्तेमाल करें।
-काजल, आईलाइनर और मस्कारा को हटाने के लिए स्पेशल आई मेक-अप रिमूवर का यूज करें।
-वाटर प्रूफ आई मेक-अप हटाने के लिए कॉटन को रिमूवर में भिगो लें और उसे अपनी आंखों के आसपास कुछ सेकंड तक रखें।
-फाउंडेशन को हटाने के लिए आप क्लेन्ज़र का इस्तेमाल कर सकती हैं। नहीं तो गरम दूध का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये हेल्दी ही नहीं सस्ता भी होता है।
-मेक-अप हटाते समय चेहरे को रगड़ने से बचें। लिपस्टिक छुटाने के लिए आई मेक-अप रिमूवर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मूल स्रोत -7 reasons to remove your make-up before you sleep
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।