... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English.
आज के दौर में सिर के बाल झड़ना एक सामान्य बात हो गई है। ये समस्या अब केवल बड़े-बुजुर्गों तक सिमट कर नहीं रह गई। बल्कि अब इस परेशानी से युवा वर्ग भी चिंतित है। हालांकि इसके पीछे खराब लाइफस्टाइल और खानपान भी माना जा रहा है। पुरुषों में ये समस्या इतनी बढ़ गई है कि वो 20 साल की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते गंजेपन का शिकार हो जाते हैं। हालांकि बाजार में तमाम उत्पाद और उपचार उपलब्ध हैं, बावजूद इनके युवाओं के बाल झड़ रहे हैं और उन्हें गंजापन का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कि किन कारणों से युवाओं के बाल झड़ते हैं। पढ़ें- अगर झड़ते हैं बाल तो लगाएं ये स्पेशल अंडे का हेयरपैक
क्या ये अनुवांशिक समस्या है?
समय से पहले और बिना कारण बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में से एक अनुवांशिकता है। इसके अलावा आज के दौर में बाल झड़ने के कई कारण जैसे तनाव, खराब लाइफस्टाइल भी हैं। हालांकि ये समस्या केवल पुरुषों की नहीं बल्कि महिलाएं भी इसका शिकार हो रही हैं।
1) तनाव
तनाव कई प्रकार की समस्याओं की जड़ है। हेयर एक्सपर्ट भी इस बात को मानते हैं कि तनाव के कारण बाल तेजी से झड़ते हैं और लोग गंजेपन, टेलोजन एफुलपियम (telogen effluvium) और ट्रिचोटिलोमानिया (trichotillomania) का शिकार हो रहे हैं। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तनाव को कम करना बेहद ज़रूरी है। पढ़ें- स्वस्थ बाल के लिए कौन-सी आठ चीज़ें न करें
2) खराब खानपान
हालांकि खराब खानपान को तकनीकी रूप से गंजेपन का कारण नहीं माना जा सकता। लेकिन प्रोटीन, विटामिन और खनिज सहित कई पोषक तत्वों की कमी के कारण बालों के झड़ने और गंजेपन का खतरा बढ़ जाता है। संतुलित भोजन से बालों के रोम को समुचित पोषक तत्व मिलते हैं। इसके अलावा संतुलित आहार डीएचटी जैसे हार्मोन को रोकता है। डीएचटी एक हार्मोन होता है जो पुरुषों में बाल झड़ने के प्रमुख कारणों में मुख्य भूमिका निभाता है।
3) हार्मोन में परिवर्तन
अनहेल्दी लाइफस्टाइल, दवाएं और बीमारियां पुरुषों में हार्मोनल असंतुलन पैदा कर सकते हैं। इस असंतुलन से डीएचटी हार्मोन का ज्यादा स्राव हो सकता है। और इसका परिणाम बाल गिरने के रूप में सामने आता है।
4) स्मोकिंग
बालों को ब्लड के जरिए ऑक्सीजन मिलता है। स्मोकिंग से ब्लड में ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है। कार्बन मोनोऑक्साइड से बालों को नुकसान पहुंचता है। इसके अतिरिक्त, निकोटीन रक्त के प्रवाह को बाधित करता है और बालों के विकास को प्रभावित करता है।
ऐसे रोकें बालों का झड़ना
मूल स्रोत -Why are young men going bald?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।