पुरूषों के लुक्स को आकर्षक बनाने वाले 5 ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स

क्‍या आपकी मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English.

सुंदर दिखने की चाह भला किसे नहीं होती। बीते जमाने की बात है जब सजना संवरना महिलाओं का काम माना जाता था। पहले पुरूष के व्यक्तित्व को उसके रंग रूप से ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता था। पर बदलते जमाने के साथ पुरुषों में भी तेजी से सजने-संवरने की चाह बढ़ रही है। अब वों अपने लुक पर खास ध्‍यान दे रहे हैं। स्‍कैंडर इंडिया की कॉस्‍मेटोलोजिस्‍ट प्रियंका त्‍यागी आपको ऐसे 5 ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स के बारे में बताएंगी जिनके प्रयोग से आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं। पढ़ें- दुल्हे के लिए ख़ास 7 ग्रूमिंग टिप्स

1) फेशियल क्‍लीनजर

क्‍लीनजर विशेष रूप से पुरुषों के लिए डिजाइन किया गया प्रॉडक्‍ट है। इसका प्रयोग पुरुष चेहरे से अतिरिक्‍त मैल निकालने और मॉश्चराइजिंग के लिए इस्‍तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा इन प्रॉडक्‍ट के इस्‍तेमाल से चेहरे की झुर्रियों, सिकुड़न, ढीलापन, चेचक, कील-मुहांसे या उनके दाग, सफेद दाग, चेहरे पर कटे या जले के दाग और आंखों के नीचे पड़े गहरे काले धब्बे को दूर किया जा सकता है।

2) शेविंग किट

पुरुषों की शेविंग किट में जेंटल शेविंग जेल और फोम के अलावा चेहरे के बालों को नरम करने के लिए क्रीम होनी चाहिए। शेविंग के बाद आफ्टरशेविंग प्रॉडक्‍ट लगाने से छोटे कट के निशान भर जाते हैं और चेहरे पर जलन नहीं होती। अच्‍छी क्‍वालिटी वाला रेजर और ब्‍लेड का प्रयोग करना चाहिए, इससे आपको कटने का डर नहीं होगा।

3) मॉश्‍चोराइजर

इन सबके अलावा पुरुषों को मॉश्चराइज़र का इस्‍तेमाल करना नहीं भूलना चाहिए। हर शेविंग के बाद पुरुषों की स्किन सूखी हो जाती है। ऐसे में उन्‍हें नियमित रूप से मॉश्चराइज़र की ज़रूरत होती है। पढ़ें- इन आसान 6 टिप्स से चालिस के उम्र में भी दिखे जवाँ

4) हेयर प्रॉडक्‍ट

हेयर केयर प्रॉडक्‍ट जैसे ऑयल, हेयर नरिशिंग क्रीम और जेल पुरुषों के बालों पर चमक लाएंगे। इसके अलावा बालों को हेल्‍दी और स्‍टाइलिश रखने के लिए भी इन प्रॉडक्‍टस का इस्‍तेमाल ज़रूरी है।

5) डीओडरन्ट

पुरुषों में अत्यधिक सक्रिय पसीने की ग्रंथियां हैं। इसलिए उनके लिए डियोडरेंट और बॉड़ी फ्रेगरेंस बहुत ज़रूरी है। इन प्रॉडक्‍ट के इस्‍तेमाल से शरीर की गंध को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आप दिनभर फ्रेश महसूस करेंगे।

मूल स्रोत -Five must-have grooming essentials for men

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source