... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
मॉश्चराइज़र और सनस्क्रीन स्किन केयर के दो सबसे ज़रूरी प्रॉडक्ट्स हैं। ये दोनों आपकी स्किन को ड्राइनेस और यूवी किरणों से बचाते हैं, जिससे कि स्किन कई समस्याओं से बची रहती है। आप दोनों में से किसी को भी लगाना छोड़ नहीं सकते।
जब आप अपनी स्किन को साफ करते हैं तो आपके शरीर का मॉश्चराइज़र भी निकल जाता है। इसलिए आपको मॉश्चराइज़र को फिर से लगाने की ज़रूरत होती है। हर प्रकार की स्किन को मॉश्चर की ज़रूरत होती है। हालांकि बाज़ार में स्किन टाइप के हिसाब से भी मॉश्चराइज़र मिल जाते हैं।वहीं सनस्क्रीन आपकी स्किन को यूवीए किरणों से बचाती है, जिससे कि आपकी स्किन बर्न होने से बच जाती है। साथ ही, ये एजिंग के निशानों को भी रोकती है। इसलिए, सनस्क्रीन भी हेल्दी स्किन के लिए बहुत ज़रूरी है।
क्या करता है मॉश्चराइज़र
मॉश्चराइज़र आपकी स्किन में नमी को बनाए रखता है, जो हर तरह की स्किन की ज़रूरत है। ये एक मिथक है कि ऑयली स्किन वालों को मॉश्चराइज़र की ज़रूरत नहीं होती। ये न सिर्फ स्किन में नमी बनाए रखता है बल्कि एजिंग के संकेतों को से भी बचाव करता है। इसके इस्तेमाल से स्किन रैशिज़ और एलर्जी का जोखिम कम होता है।
क्या करता है सनस्क्रीन
अच्छी किस्म की सनस्क्रीन आपको सूरज की नुकसानदायक किरणों से बचाती है। इसके अलावा, ये स्किन कैंसर के खतरे को भी कम करती है। कोशिश करनी चाहिए कि धूप में जाने से पहले एसपीएफ 15 या उससे ज्यादा की सनस्क्रीन लगाई जाए। (इसे भी पढ़ें, क्या शिशु के लिए भी ज़रूरी है सनस्क्रीन?)
क्यों है दोनों लगाना ज़रूरी
आपको हर रोज़ दिन में दो बार मॉश्चराइज़र और सनस्क्रीन लगानी चाहिए। भले ही आप घर के अंदर हों। इससे आपकी स्किन ड्राई हो जाती है। साथ ही, पॉल्यूशन से भी स्किन को खतरा रहता है। इसलिए आपको दोनों लगानी चाहिए।
क्या लगाएं पहले
शावर लेने के बाद चेहरे, गले, हाथों और पैरों पर मॉश्चराइज़र लगाएं। उसके 10-15 मिनट के बाद सनस्क्रीन लगाएं। आप पहले सनस्क्रीन फिर मॉश्चराइज़र भी लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि घर से निकलने के कम से कम 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाएं। उसे स्किन में सेट होने में वक्त लगता है।
मूल स्रोत - Sunscreen or moisturiser? Or both? (Beauty query)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।