... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
भारतीय शादी में कई तरह के रस्मों रिवाज़ होते हैं। उन्हीं में से एक रस्म है, हल्दी। हल्दी की रस्म को लेकर घर वाले जितने उत्साहित होते हैं कई बार होने वाली दुल्हन उतनी ही परेशान। दरअसल, इस रस्म में जो उबटन लगाया जाता है, उससे कई बार मुंहासे या फिर दूसरी तरह की स्किन एलर्जी भी हो जाती है। अब भला कौन सी दुल्हन ऐसी होगी जो चाहेगी कि उसके ज़िंदगी के सबसे ख़ास दिन उसे स्किन की कोई प्रॉब्लम हो जाए या फिर एक बड़ा सा मुंहासा उसके चेहरे पर आ जाए।
इस वेडिंग सीज़न अगर आप, आपकी बहन या कोई सहेली दुल्हन बनने जा रही है और इसी बात को लेकर चिंता में है तो हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा तरीका, जिसको अपनाकर आप चिंतामुक्त हो जाएंगी। हल्दी की रस्म में पिंपल से बचने के तरीके के बारे में डॉक्टर निर्मला शेट्टी ने अपनी किताब ‘ब्यूटी एट फिंगरटिप्स’ में विखा है। उन्होंने एक ख़ास पेस्ट का ज़िक्र किया है जिसे हल्दी की रस्म में ऐसी समस्या होने पर लगाया जा सकता है। हालांकि ये भी एक किस्म का उबटन ही है। आइये आपको बताते हैं इसे बनाने और लगाने का तरीका। (इसे भी पढ़ें, प्राकृतिक उबटन से चेहरे में निखार लायें)
अगर आप चाहें तो हल्दी की रस्म में हल्दी व उबटन की जगह इसे ही लगा लें। ऐसे में आपको ज़्यादा मात्रा में इसे तैयार करना होगा ताकि आपके रिश्तेदार भी इसे लगा सकें। इस पेस्ट को आप पूरे शरीर पर भी लगा सकती हैं। ये न सिर्फ मुंहासों और स्किन एलर्जी से बचाव करता है बल्कि नेचुरली स्किन को ग्लो भी देता है।
मूल स्रोत - Haldi ceremony paste for brides with acne-prone skin
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।