... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English.
मैं 28 वर्षीय महिला हूं। मैं काम के बोझ के चलते बहुत ज्यादा तनाव महसूस करती हूं। हालांकि मुझे पता है कि ज्यादा तनाव से मेरी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। लेकिन मैं ये जानना चाहती हूं कि क्या इससे मेरी त्वचा पर भी कोई प्रभाव पड़ सकता है?
आपके इस सवाल का जवाब त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर शेफाली त्रासी देंगी।
तनाव सिर्फ हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को ही प्रभावित नहीं करता। लेकिन, साथ ही हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य को भी नुकसान पहुंचाता है। कम सोना, पानी की कमी, और जंक फूड के सेवन का सीधा संबंध तनाव से माना जाता है। और यही सब कारण मिलकर अंत में स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए हैरानी की कोई बात नहीं कि जो तनाव आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। तनाव से हार्मोनल असंतुलन हो जाने के कारण त्वचा संबंधित कई गंभीर समस्याओं के होने का डर रहता है। इसके अलावा तनाव लोगों में स्मोकिंग और ड्रिंकिंग जैसे कई बुरी आदतों को जन्म देता है। इन आदतों से सीधे तौर पर त्वचा पर असर पड़ता है।पढें- तनाव दूर करने के लिए खाएं ये 7 चीजें
यें स्किन प्रॉब्लम्स हो सकती हैं
तनाव रोसेसिआ फ्लेर-अप्स (rosacea flare-ups) का मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा इससे सोरायसिस (Psoriasis), खुजली (Eczema), एटॉपिक डर्मेटाइटिस (Atopic Dermatitis), विटिलिगो (Vitiligo), मुँहासे (Acne), हीव्स (Hives) और हरपीज (Herpes) होने का खतरा होता है।
तनाव को कम करने के कुछ उपाय
अगर आप इनमें से किसी एक त्वचा रोग से पीड़ित हैं, तो अपने आप कोई दवा लेने की कोशिश ना करें। आप किसी त्वचा विशेषज्ञ से ठीक से इलाज करवाएं।
मूल स्रोत -Can stress cause serious skin conditions?
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।