... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
सभी जानते हैं कि नीम सिर्फ एक पेड़ का नाम ही नहीं, बल्कि सेहत का खज़ाना भी है। लेकिन शायद ही आपको ये मालूम हो कि नीम आपके आंतरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ बाहरी सुंदरता के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चाहे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स या फिर फाइन लाइन्स की समस्या हो या फिर डेंड्रफ या हेयरफॉल से परेशान हों, नीम आपकी मदद कर सकती है। जानिये त्वचा और बालों के लिए नीम के फायदे और इसे इस्तेमाल करने के तरीके। (इसे भी पढ़ें, वज़न घटाने का नुस्ख़ा #49: नीम के फूल से पेट की चर्बी जल्दी घटायें)
1) स्किन इंफेक्शन से बचाव
नीम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व होते हैं और इस वजह से ये त्वचा के लिए बहुत प्रभावशाली होती हैं। ये स्किन को बिना ड्राई किए सूजन व जलन भी दूर करती हैं। (इसे भी पढ़ें, त्वचा और बालों के लिए अदरक के आश्चर्यजनक फायदे)
स्टेप
2) मुंहासे की समस्या से छुटकारा
सिवेशस ग्लैंड्स (sebaceous glands) के ओवरएक्टिव होने पर और गंदगी व बैक्टीरिया की वजह से रोमछिद्र बंद हो जाने के कारण मुंहासे होते हैं। नीम के इस्तेमाल से आप मुहांसों से छुटकारा पा सकते हैं।
स्टेप
3) नेचुरल स्किन टोनर
नियमित रूप से इस्तेमाल करने पर नीम आपको झुर्रियों व झाइयों से दूर रख सकता है। ये पिगमेंटेशन पर भी काफी अच्छा असर दिखाता है। नीम के पानी के इस्तेमाल से मुहांसे के दाग भी कम हो जाते हैं और त्वचा में खिंचाव आता है। (इसे भी पढ़ें, सौन्दर्य टिप #17: नीम के पत्तों से प्राकृतिक स्किन टोनर बनायें)
स्टेप
4) ड्राई स्किन का उपचार
अगर आपकी स्किन बहुत अधिक ड्राई है तो आपको नीम फेसपैक लगाना चाहिए। इसमें कुछ मॉइस्चुराइज़िंग तत्व होते हैं जो ड्राई स्किन को खुरदरी होने से बचाते हैं।
स्टेप
5) ब्लैकहेड्स और बड़े रोमछिद्र दूर
ब्लैकहेड्स, वाइटहेड्स और बड़े रोमछिद्रों को ठीक करने में नीम बहुत मददगार साबित होता है। इन समस्याओं से लड़ने के लिए आपको नीम की पत्तियों और संतरे के छिलकों का एक पेस्ट बनाना होगा।
स्टेप
6) बालों की समस्याओं से राहत
जब समस्या स्कैल्प की हो तो नीम के एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक तत्व आपकी बहुत मदद कर सकते हैं। नीम का तेल बालों को लंबा करने और डैंड्रफ को दूर करने के लिए भी अच्छा होता है।
स्टेप
अगर आपको नीम की पत्तियां मिलने में दिक्कत होती है तो आप किसी भी आयुर्वेदिक स्टोर पर जाकर नीम का पाऊडर ले सकते हैं। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले उन्हें धो लें।
मूल स्रोत - 6 amazing benefits of neem for your skin and hair
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।