मुंहासों के निशानों को मिटाने के असरदार तरीकों के बारे में जानें!

मुहांसों को दाग बनने से कैसे बचाये?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

चेहरे पर मुहांसे निकलना एक आम बात है, लेकिन यह जानते हुए भी की किसी मुहांसे को फोड़ने या दबाने से वो एक दाग बन जाएगा फिर भी आप हमेशा ऐसा ही करती हैं। उसे फोड़ते समय आपके नाखून उसके बैक्टीरिया को आपकी स्किन में और अन्दर घुसा देते हैं, जिससे आपको फिर ढेरों और मुहांसे निकल जाते हैं। इसके बावजूद भी आपका हाथ वहां से कभी हटता नही है। पढ़ें - मुँहासों से छुटकारा पाने के ६ हर्बल उपाय 

अगर आपने मुहांसे की कील को बाहर निकाल दिया है तो हम यहाँ उसे ठीक करने के कुछ तरीके बता रहे हैं-

अपने हाथ को धो लें

अगर आपने अपने हाथ को बिना धोये ही चेहरे के और हिस्सों को छुआ तो ये आपकी सबसे बड़ी गलती है। आपके गंदे हाथ मुहांसे के बैक्टीरिया को एक जगह से चेहरे के दूसरे हिस्से में फैला देते हैं जिससे ये और अधिक मात्रा में फ़ैल जाता है। इसलिए यह ध्यान रखें कि किसी  मुहांसे को फोड़ने के बाद लगातार अपने हाथ को साबुन से धोतें रहें। 

मरहम लगायें

जब आप किसी मुहांसे को फोड़तें हैं तो वह एक घाव बन जाता है। इसलिए घाव को जल्दी भरने के लिए आप सोने से पहले उस पर एंटीबायोटिक क्रीम लगायें। सुबह के समय इसपर किसी भी तरह का लोशन न लगायें इसपर दिन भर हवा लगने दें, क्योंकि आपकी स्किन को जल्दी सही होने के लिए ऑक्सीजन की बहुत ज़रूरत होती है।

उस हिस्से को रगड़ें नही

जब आप मुंहासे को बाहर निकाल देते हैं तो उस जगह बहुत ज्यादा खुजली होती है। आप उसकी गाँठ को उसमे से पूरी तरह से निकालना चाहते हैं, जबकि वो सिर्फ सूजन ही होती है। ऐसा नही करना चाहिए, इससे उस जगह पर जलन बढ़ जाएगी और बाद में एक दाग बन जायेगा।

पपड़ी को न निकालें

मुहांसों के ऊपर जमी हुई पपड़ी को कभी भी निकालें नही। यह पपड़ी अपने नीचे नयी स्किन को बनने में काफी मदद करती है और इससे घाव जल्दी भर जाता है। इस पपड़ी को निकलने से वहां पर एक दाग बन सकता है जो जल्दी हटता नही है।

मूल स्रोत -Popped that pimple? Now here’s how to prevent acne scars

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source