... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this inEnglish
स्वस्थ और सुंदर नाख़ून आपके हाथों की जान होते हैं। नाख़ूनों की देखभाल के लिए जो चीज़ सबसे ज्यादा ज़रूरी है वो उसे समय समय पर ट्रिम करना है। नाखूनों को हर 15 दिनों में एक बार ट्रिम करना या काटना ज़रूरी है। इससे उनकी शेप बनी रहेगी और वो सुरक्षित भी रहेंगे। लेकिन नाख़ून काटते हुए हमें सावधान रहने की ज़रूरत भी होती है।
अक्सर देखा गया है कि नाख़ून काटते हुए या तो स्किन पर चोट आ गई या फिर नाखून गलत शेप में कट गया। नाखून बहुत सख़्त होते हैं, इसलिए उन्हें काटने में थोड़ी मुश्किल होती है। लेकिन अगर गीले नाखून काटे जाएं तो आपकी ये मुश्किल आसान हो जाती है। ख़ासतौर पर पैर के नाख़ून अधिक सख्त होते हैं इसलिए उन्हें काटते हुए ख़ास ध्यान रखने की ज़रूरत होती है। (इसे भी पढ़ें, क्या नाखून घिसने से बालों का झड़ना रुकता है? जानिये सच!)
नाख़ूनों को काटने से पहले उन्हें कुछ देर के लिए गुनगुने पानी में भिगो देने से वो मुलायम हो जाते हैं, और आसानी से कट जाते हैं। अगर आपके नाखून ब्रिटल यानी नाज़ुक नहीं है तो उसे इसी तरह से काटें। और अगर आपके बाल नाज़ुक हैं, तो आप उन्हें सूखे में यानी ड्राई ही काटें। ऐसे में आप उन्हें आसानी से संभाल पाएंगे। अगर आप नाख़ून बहुत अधिक काट लें और इससे आपकी स्किन को नुकसान पहुंचे, तो आप तुरंत उस जगह हल्दी पाऊडर का इस्तेमाल करें। हल्की पाऊडर में एक बूंद नारियल का तेल मिलाएं और लेप की तरह नाखून और त्वचा पर लगा लें। आराम मिलेगा। (इसे भी पढ़ें, 5 घरेलु उपचार के द्वारा टूटते हुए नाखून के समस्या से राहत पायें)
मूल स्रोत - How to clip nails the right way? (Beauty query)
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।