इस फेस्टिव सीज़न बैक पर ब्लीच करवाने से पहले ध्यान रखें ये बातें

ब्लीच करने से पहले ध्यान रखें ये बातें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

त्यौहारों और शादियों के इस सीज़न में हर कोई ख़ास दिखना चाहता है। अपनी बेस्ट साड़ी का डीप नेक ब्लाउज़ हो या फिर लहंगे की चोली, उन्हें पहनते हुए एक बार अपनी बैक, ख़ासतौर से गर्दन के आसपास के हिस्से पर ख़ास ध्यान देना चाहिए। आमतौर पर महिलाएं अपने चेहरे, हाथ, पैरों का तो ख़ास ध्यान रखती हैं लेकिन बैक भूल जाती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जो अंग दिखने वाले होते हैं, हमारा सारा ध्यान उसी पर जाता है। लेकिन किसी ख़ास ड्रेस का गला डीप होने पर बैक का कुछ हिस्सा भी दिखता है। अगर वो आपकी बाकी की त्वचा की तरह ग्लो नहीं कर रहा, साफ नहीं दिख रहा तो सारा फैशन धरा का धरा रह जाता है। इसी वजह से महिलाएं बैक पर भी ब्लीच करवाती हैं। (इसे भी पढ़ें, इस पैक से मुलायम और दाग-रहित पीठ पाइए)

पीठ पर ब्लीच करवाने से वो पहले से कहीं ज़्यादा आकर्षक तो लगने लगती हैं लेकिन कई बार ये आपको नुकसान भी पहुंचा जाती है। इसलिए पीठ पर ब्लीच करने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • ज़्यादातर ब्लीचिंग क्रीम में सोडियम हाइपोक्लोराइट मौजूद होता है जिससे आपकी स्किन पर रिऐक्शन हो सकता है।

  • इसमें कैल्शियम हाइपोक्लोराइट, हाइड्रोजन पैरॉक्साइड, सोडियम परकार्बोनेट और डिथियोनाइट होता है, जिसके लगातार इस्तेमाल से आपकी स्किन सेंसिटिव हो सकती है और उस पर पिगमेंटेशन भी हो जाते हैं।

  • एक जानी मानी स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर जयश्री शरद के अनुसार, आपको स्किन 6 महीने में एक बार ब्लीच करनी चाहिए। अगर आपको पहले से पिगमेंटेशन, ड्राई स्किन आदि स्किन की प्रॉब्लम्स हैं तो ब्लीच से बचना चाहिए।

इन सब प्रॉबल्म्स से बचने के लिए इन टिप्स को अपनायें-

  •  घरेलु ब्लीच लगाएं।

  • नींबू, आलू आदि कुछ ऐसी चीज़ें हैं जो नैचुरल ब्लीच का काम करते हैं।

  • एक बात ध्यान रखें, किसी भी तरह की ब्लीच करने के बाद धूप में बाहर न जाएं, इससे त्वचा में जलन और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।

  • ब्लीचिंग प्रॉडक्ट पर लिखी जानकारी भी अच्छी तरह से पढ़ लें।

मूल स्रोत –Read this before you bleach your back this Diwali

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source