मेथी से कम करें डैन्‍ड्रफ, मुंहासों के निशान और बाल झड़ना

क्या आप पिंपल्स के दाग से परेशान हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English.

घर के किचन में आजकल मेथी हर कोई रखता है। मेथी के पत्‍ते और बीज दोनों का खाना पकाने के लिए इस्‍तेमाल किये जाते हैं लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि इनका प्रयोग आप अपनी सुंदरता को निखारने के लिए भी कर सकते हैं। जी हां, मेथी से बालों और त्‍वचा में निखार लाया जा सकता है। मेथी में एस्ट्रोजन (oestrogen) और डियोजनिन (diosgenin) गुण होते हैं जो स्किन और हेयर प्रॉब्‍लम को दूर करने में सहायक होता हैं। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, विटामिन सी, आयरन और फाइबर होता है। आइए जानते हैं कि सौंदर्य के लिहाज से मेथी का उपयोग कैसे किया जा सकता है? पढ़ें- त्वचा को सुंदर बनाए रखने के कुछ टिप्स

1) डैन्‍ड्रफ से छुटकारा पाने के लिए

मेथी से डैन्‍ड्रफ को कम किया जा सकता है। इसके लिए इस तरह से पेस्‍ट बनाया जाता है।

  • एक मुट्ठी मेथी के बीज रात भर पानी में डालकर रख दें और सुबह को उसका मोटा पेस्‍ट बना लें।
  • इस पेस्‍ट को अपने सिर पर लगाएं और आधे घंटे तक लगा रहने दें।
  • उसके बाद शैम्‍पू या शिकाकाई से अपना सिर धो लें।
  • इस पेस्‍ट को कुछ अलग तरीके से बनाने के लिए आप इसमें सरसों का गर्म तेल और मेंहदी के पत्‍ते भी मिला सकते हैं।
  • इसके ठंडा होने पर इसमें मेथी का पेस्‍ट डाल दें। इसके बाद इसे सिर पर लगाएं। आधे घंटे के बाद बाल धो लें।

2) सिर की खुजली से बचा जा सकता है

गर्मी के कारण सिर में छोटे-छोटे दाने हो जाते हैं और उनमें खुजली होने लगती है। मेथी सिर की खुजली दूर करने में बड़ी भूमिका निभा सकते है। आइए जानते हैं कैसे-

  • मेथी के बीज रातभर पानी में भिगोकर रखें और अगली सुबह पानी में से बीज निकाल लें और पानी से अपना सिर धो लें।
  • इसके अलावा आप पानी में मेथी के बीज के अलावा अन्‍य सामग्री भी मिला सकते हैं।
  • जैसे तुलसी के कुछ पत्‍ते पीस लें और उसमें तिल का तेल मिला दें।
  • इसके बाद इसे हल्‍की आंच पर गर्म करें और मेथी के कुछ बीज मिला दें।
  • बीज भुनने के बाद उसे गैस को बंद कर दें।
  • इसके ठंडा होने के बाद आप इसे सिर पर लगाएं। इससे आपको खुजली से राहत मिलेगी। पढ़ें- त्वचा के लिए प्रकृति का वरदान है अनार

3) बाल झड़ने से रोकने में सहायक

बाल झड़ने से रोकने में सहायक कई लोग सिर के बाल झड़ने को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। बाल गिरने से व्‍यक्ति का व्‍यक्तित्‍व प्रभावित हो सकता है।

  • इस समस्‍या से निपटने के लिए आप दही और मेथी के बीज का पेस्‍ट बना लें।
  • ध्‍यान रहे कि बीजों को दही में मिलाने से पहले अच्‍छी तरह पीस लें। उसके बाद उस पेस्‍ट को अपने बालों पर लगाएं।
  • पेस्‍ट को बालों पर करीब आधे घंटे तक लगा रहने दें और उसके बाद बालों को शैम्‍पू से धो लें।

4) मुंहासे का निशान हल्‍का करेगा

आपके पिंपल्‍स खत्‍म तो हो जाते हैं लेकिन चेहरे पर काले निशान छोड़ जाते हैं। उन्‍हें हल्‍का करने के लिए मेथी का प्रयोग ज़रूरी है।

मेथी के बीजों को 15 मिनट तक उबालें और उसे ठंडा होने दें।

पानी से बीजों को निकाल लें और उस पानी को कॉटन की सहायता से धब्‍बों पर लगाएं।

अच्‍छे परिणाम के लिए हफ्ते में कम से कम एक बार ऐसा करें।

5) जले के निशान से छुटकारा पाने के लिए

जले के निशान से पूरी तरह छुटकारा पाना वैसे तो कठिन है लेकिन उसे मेथी के बीजों से कम ज़रूर किया जा सकता है।

  • इसके लिए बीजों को रातभर पानी में भिगोने के बाद पेस्‍ट बना लें।
  • इस पेस्‍ट को जले के निशान पर लगाएं और उसे पूरी तरह सूखने दें।
  • अब इसे धो लें। इस क्रिया को रोजाना करें।

6) पिंपल्‍स से बचाए

  • मेथी के पत्‍तों का पेस्‍ट बना लें।
  • उसे रात को अपने चेहरे पर लगाएं और अगले दिन गुनगुने पानी से धो लें।
  • ध्‍यान रहे कि घरेलू उपाय धीरे-धीरे काम करते हैं। एक बार उपयोग करने पर आप निराश ना हों बल्कि बार-बार ये प्रकिया करते रहें।

मूल स्रोत -Banish dandruff, acne scars, hair fall and more with methi or fenugreek

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source