... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
इन दिनों हम सबकी ज़िंदगी में भागदौड़ बढ़ती जा रही है। चाहे आप नौकरीपेशा हों या हाउस-वाइफ, दिनभर के काम इतने होते हैं कि कई बार शरीर जवाब दे जाता है। कामकाज का सबसे ज़्यादा असर आपके पैरों और पीठ पर पड़ता है। जहां कई लोग दफ्तर में घंटों अपने डेस्क पर एक ही मुद्रा में बैठने के कारण पीठ दर्द से परेशान हो जाते हैं वहीं घर पर काम करने वाली महिलाएं पैरों में दर्द की शिकायत करती है। पैरों व पीठ के इस थकान से होने वाले दर्द को दूर करने के लिए स्पा ट्रीटमेंट लिया जा सकता है। लेकिन अगर आप स्पा लेने बाहर जाते हैं तो वो आपकी जेब को काफी भारी पड़ता है। अगर आप बिना खर्च किये, स्पा जैसा आराम घर पर पाना चाहते हैं तो हम आपको इसका एक आसान उपाय बताने जा रहे हैं। (पैर की सूजन दूर करने के घरेलु उपाय)
क्या करें
Also Read
अगर आपके पैर दर्द हो रहे हैं और आपको मसाज की ज़रूरत लग रही है लेकिन आपके पास कोई ऐसा नहीं है जो आपकी मसाज कर सके तो निराश न हों। एक टब में गर्म पानी डालें (पानी उतना गर्म हो जितना आप झेल सकें।) अब इसमें एक दो चम्मच रॉक सॉल्ट डालें। अब इसमें कुछ बूंदे टी ट्री ऑयल की भी डाल लें। आप इसमें जासमिन और लैवेंडर ऑयल की बूंदे भी डाल सकती हैं, इनकी खुशबू का सकारात्मक असर आपके शरीर और मन दोनों पर पड़ेगा। अब इस पानी में आधे घंटे के लिए अपना पैर भिगोकर रखें। इससे आपका सारा पैर दर्द दूर हो जाएगा। अगर आपकी पीठ में भी दर्द हैं तो पर पर हॉट वॉटर बैग रखकर आराम करें। इसे लोअर बैक पर रखें। ये आपकी थकान और दर्द को मिनटों में दूर कर देगा, साथ ही आपको अच्छा महसूस करवाएगा।
मूल स्रोत –Have achy feet and back? Try this quick home remedy
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।