टैनिंग और मुंहासे दूर करने के लिए ऑरेंज पील फेसमास्क

संतरे के छिलकों से बनाएं ख़ास फेसमास्क।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

ऑरेंज पील फेसमास्क आपके चेहरे के लिए नैचुरल ट्रीटमेंट होता है। ये एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है जो आपकी त्वचा को बहुत तरीकों से फायदा पहुंचाता है। औरेंज यानी संतरे में मौजूद सिट्रिक एसिड त्वचा को एक्सफोलिएट करके उसमें ग्लो लाने में मदद करता है। हम आपको दो ऑरेंज पील फेसमास्क को बनाने और लगाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं। ये आपके चेहरे की टैनिंग दूर करेंगे और मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाएंगे। (इसे भी पढ़ें. चेहरे के दाग-धब्बों को हटाए ये शहद का फेसपैक)

औरेंज पील पाउडर कैसे बनाएं

इन सभी फेसमास्क के लिए आपको ऑरेंज पील पाउडर की ज़रूरत पड़ेगी। इसे बनाने के लिए संतरे के छिलकों को धोएं और धूप में फैलाकर सुखा लें। एक या दो दिन में ये पूरी तरह सूख जाएंगे। उसके बाद आप ब्लेंडर में इन्हें पीस लें। इस पाउडर को एयर टाइट डिब्बे में रखें और ज़रूरत पड़ने पर थोड़ा-थोड़ा निकालकर इस्तेमाल करें।

मुंहासे से छुटकारे के लिए ऑरेंज पील फेसमास्क

  • 2 चम्मच ऑरेंज पील पाउडर में 1 चम्मच ओटमील मिलाएं।
  • इसमें 1 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • कुछ बूंदे पानी की डालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • उंगली का इस्तेमाल करके इस गाढ़े पेस्ट से चेहरे पर सर्कुलर मोशन में मसाज करें।
  • 20 मिनट तक सूखने दें और ठंडे पानी से धो लें।
  • सप्ताह में तीन बार इसका इस्तेमाल करने से मुंहासों की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

टैनिंग दूर करने के लिए औरेंज पील फेसमास्क

  • एक चम्मम संतरे के छिलके के पाउडर में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं।
  • दो चम्मच दूध डालकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 30 मिनट तक सूखने दें।
  • ठंडे पानी से धो लें।
  • एक दिन छोड़कर हर दूसरे दिन इसे लगाने से टैनिंग से छुटकारा मिल जाएगा।

तो देखा आपने कितना आसान है ऑरेंज पील फेसमास्क बनाना और लगाना। बाज़ार से ढेर सारे मंहगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स खरीदने से बेहतर है आप इस तरह के घरेलू उपायों का इस्तेमाल करके फेसमास्क बनाएं।

मूल स्रोत - 5 orange peel face masks that work wonders for your skin 

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source