... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:08 PM IST
Read this in English.
हमारी त्वचा शरीर का ऐसा अंग है जिस पर हर मौसम का असर पड़ता है। फिलहाल मानसून का मौसम शबाब पर है , जो त्वचा को बहुत नुकसान पहुँचाते हैं। चेहरा ऑयली हो जाता है, डिहाइड्रेट दिखता है और मुंहासे बार-बार आने लगते हैं, यह सब परेशानियाँ इस मौसम में आम तौर पर होता है। इसलिए हम आपके लिए लाए हैं ओरिफ्लेम इंडिया की ब्यूटी और मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोचर के कुछ ख़ास टिप्स, जिनकी मदद से आप बारिश के इस मौसम में भी अपनी त्वचा को परफेक्ट रख पाएंगे।
• मानसून में चेहरा अक्सर देर तक गीला रहता है या फिर चिपचिपा बना रहता है। इससे स्किन के पोर बंद हो जाते हैं और अंदर ऑक्सीजन नहीं जा पाती। आपको मानसून में ख़ासतौर पर चेहरा क्लीन और एक्सफोलिएट करना चाहिए ताकि डेड सेल स्किन पर जमकर पोर बंद न कर दें। दो हफ्तों में एक बार एक्सफोलिएट करें या फिर अपनी स्किन टाइप के हिसाब से मास्क लगाएं।
• मानसून में अक्सर फंगल इंफेक्शन हो जाता है। उससे बचने के लिए अपनी त्वचा को साफ रखें। चेहरे को दिन में तकरीबन तीन से चार बार फेसवॉश से साफ करें। इससे चेहरे से ऑयल और गंदगी निकल जाएगी और त्वचा सांस ले पाएगी।
• हर बार चेहरा धोते हुए टोनर का इस्तेमाल करें ताकि आपके पोर बंद हो सकें और पीएच बैलेंस बना रहे। एंटी-बैक्टीरियल टोनर मुंहासों और इंफेक्शन से स्किन का बचाव करता है।
• मानसून के दिनों में अक्सर लोग चेहरे पर मॉश्चराइज़र नहीं लगाते, और यहीं वो गलती कर जाते हैं। इन दिनों चेहरे पर लोशन-बेस्ड मॉश्चराइज़र या सीरम लगाएं जो आपकी स्किन को रीहाइड्रेड करेगा।
• अक्सर लोग बारिश में सनस्क्रीन नहीं लगाते। ऐसा न करें। बादल होने पर भी सनस्क्रीन लगाएं क्योंकि अल्ट्रावॉयलेट किरणों से नुकसान पहुंच सकता है।
• मानसून के दिनों में मेकअप के बजाय नैचरल ब्यूटी को बरकरार रखने की कोशिश करें। अगर मेकअप करना पड़े तो वॉटरप्रूफ मेकअप ही करें। मेकअप उत्पादों को ठंडे और शुष्क स्थान पर ही रखें।
मूल स्रोत - Monsoon skin care tips
अनुवादक - Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।