... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
स्किन बॉडी का बहुत सेंसिटिव पार्ट होता है। उससे जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात का ख़ास ध्यान रखने के की ज़रूरत होती है। जितना ज़रूरी ये है कि आपके मेकअप प्रॉडक्ट अच्छी क्वालिटी के हों, उतना ही ज़रूरी ये भी होता है कि आप किस मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल कर रही हैं वो आपको साइड इफेक्ट्स न पहुंचाए। महिलाएं अमूमन इसी चीज़ को अनदेखा कर देती हैं। वो बाज़ार से महंगे और बड़े ब्रांड के मेकअप प्रॉडक्ट्स तो खरीद लेती हैं लेकिन मेकअप रिमूवर सही इस्तेमाल नहीं करती। (इसे भी पढ़ें. आंखों के लिए इस्तेमाल करें ये नेचुरल मेकअप रिमूवर)
हेल्दी स्किन के लिए मेकअप रिमूवर का इस्तेमाल बहुत ज़रूरी है। वैसे तो बाज़ार में इनकी अच्छी खासी रेंज मौजूद हैं, लेकिन आप घर में मौजूद कुछ चीज़ों का इस्तेमाल भी मेकअप रिमूवर के रूप में कर सकते हैं। नैचुरल मेकअप रिमूवर का सबसे बड़ा लाभ ये होता है कि इनके साइड इफेक्ट्स नहीं होते। आपकी किचन में हर वक्त मौजूद रहने वाला दूध भी एक नैचुरल मेकअप रिमूवर बन सकता है। ख़ासतौर पर तब, जब आपकी स्किन ऑयली हो।
मेकअप रिमूवर के रूप में दूध
दूध नैचुरल टोनर होता है। इसके इसी गुण की वजह से इसे कई तरह के फेसपैक में भी मिलाया जाता है। इससे स्किन टैनिंग भी दूर होती है। दूध सेंसिटिव और ऑयली स्किन के लिए परफेक्ट मेकअप रिमूवर का काम करता है। आई-मेकअप निकालने के लिए ये सबसे ज़्यादा सुरक्षित होता है, क्योंकि इसमें बाज़ार से मिलने वाले मेकअप रिमूवर की तरह केमिकल्स नहीं होते।
इस्तेमाल का तरीका
जब आप बाहर से लौटें, बस ठंडे दूध को चेहरे पर 10 मिनट के लिए लगा लें। फिर ठंडे पानी से धो लें। ऐसा हर रोज़ करने से स्किन टैन फ्री रहती है। जहां तक बात मेकअप रिमूव करने की रही तो इसके लिए आप दूध में साफ कपड़े या रूई को डुबोएं और उससे चेहरा साफ करें। आंखों को ठीक से साफ करें, क्योंकि अगर मेकअप आंखों पर लगा रह जाए तो उसको काफी नुकसान पहुंचा सकता है। इसके बाद गुनगुने पानी से मुंह धो लें। दूध अच्छा मॉश्चराइज़र भी होता है, इसलिए आपकी स्किन सॉफ्ट और स्मूद हो जाएगी।
मूल स्रोत - Tried and tested natural make-up remover for oily skin
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।