कहीं आप भी तो नहीं मानते शेविंग से जुड़ी ये पुरानी बातें?

क्‍या आप शेविंग से पहले चेहरे को ठंडे पानी से धोते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English.

आपके बड़े-बुजुर्गों ने आपको अपने अनुभव से बहुत कुछ सिखाया होगा। जैसे गाड़ी का टायर कैसे बदलें या टाई किस तरह बांधे आद‍ि। ये सारी बातें जीवनभर आपके काम आ सकती हैं। अगर उन्‍होंने आपको शेविंग करना सिखाया है तो आपके लिए इस बात को भूलना ही फायदेमंद है। क्‍योंकि उन्‍होंने शेविंग का वो तरीका आपको बताया है, जिस तरीके और प्रॉडक्‍ट से वो शेविंग किया करते थे। लेकिन अब शेविंग के तरीके बदल गए हैं। अब रेजर टेक्‍नोलॉजी का स्‍थान दूसरी अन्‍य चीजों ने ले लिया है। हम यहां कुछ शेविंग एक्‍सपर्ट की मदद से आपको आज के दौर के शेविंग के खास तरीकों और प्रॉडक्‍ट के बारे में बताएंगे।

ठंडे पानी का मिथक

अगर आपके पिता ने आपको ये बताया है कि आपको ठंडे पानी से ही शेविंग करनी चाहिए, तो आपको इस बात को ज्‍यादा दिनों तक याद रखने की ज़रूरत नहीं है। रूडी बार्बर शॉप के मालिक डेविड पीटरसन के अनुसार, शेविंग करने से पहले गर्म पानी से मुंह धोने से चेहरे के छिद्र खुलते हैं और बाल मुलायम होते हैं। इससे त्‍वचा भी मुलायम हो जाती है और आसानी से बाल काटे जा सकते हैं।

कभी सूखी शेविंग ना करें

पहले के जमाने में लोग बिना कुछ लगाए केवल पानी के मदद से शेविंग कर लिया करते थे। लेकिन आज के जमाने में मॉश्‍चराइजर (moisturizer) और एक्स्फोलीऐशन (exfoliation) जैसे शब्‍द कोई सुनना नहीं चाहता। हॉलीवुड बार्बर विलियम गोर्निक के अनुसार शेविंग करने से पहले स्किन को सुरक्षित रखने और उसे रेजर के लिए तैयार करने के लिए कुछ प्रॉडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल किया जा सकता है। इससे आप स्किन के कटने, रेजर के चुभने और खरोंच से बच सकते हैं। शेविंग से पहले आप चेहरे पर क्रीम लगाने के लिए नेचुरल ब्रिस्‍टल ब्रश का इस्‍तेमाल करें। इससे सही से झाग बनते हैं और चेहरे के छिद्र खुलते हैं। इतना ही नहीं बाल सॉफ्ट हो जाते हैं जिन्‍हें काटने में आसानी होती है।

रेजर में हुआ है बदलाव

आपके पिताजी के दिनों दो ब्‍लेड वाला रेजर हुआ करता था। लेकिन अब कई तरह के तेज धार और आक्रामक वाले ब्‍लेड रेजर मिलते हैं। इनमें लुब्रिकेशन स्ट्रिप्स, पिवट हेड्स, लॉ रेजिस्‍टेंट ब्‍लेड कोटिंग्स और एंटी क्‍लोगिंग रिंस स्‍लोट ब्‍लेड शामिल है। आप इनका इस्‍तेमाल अपने चेहरे के बालों की मोटाई, आकार और स्थिरता के हिसाब से कर सकते हैं।

आफ्टरशेव क्रीम जरूर लगाएं

आपके पिताजी शायद ये कहते होंगे कि जब आपके चेहरे का आखिरी बाल कट गया होता है तो शेविंग की प्रकिया खत्‍म हो जाती है, तो ये गलत है। इस प्रकिया को पूरा करने के लिए त्‍वचा के छिद्र को बंद करना जरूरी है। बाल काटने की प्रकिया खत्‍म होने के बाद आप अपने चेहरे पर ठंडे पानी की बौछार मार सकते हैं। इसके बाद छिद्र को बंद करने और त्‍वचा में नमी लाने के लिए आफ्टरशेव क्रीम लगाना बेहद जरूरी है।

मूल स्रोत -Top shaving myths busted

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source