... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
आप अपने बालों को कब धोतीं हैं – रोजाना या एक दिन के अंतराल पर या हफ्ते में दो बार ? हालांकि यह एक मिथ है कि रोजाना बालों को धुलना गलत होता है। जबकि हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब अपनी किताब ‘ हेयर योग ’ में बतातें है कि आप अपने बालों को रोजाना धो सकते हैं बस इस बात का ख्याल रखें की आप उन्हें अच्छे से साफ़ करें और यह इसलिए भी सही है क्योंकि रोज बालों को धोने से यह आपके बालों में से धूल और गन्दगी को हटाता है । हालांकि यह आपके बालों के टाइप पर भी निर्भर करता है कि उसे कितनी बार धुलना चाहिए।
रूखें बालों को हफ्ते में दो बार धोएं
अगर आपके बाल रूखे हैं तो आपको इन्हें रोजाना नही धुलना चाहिए क्योंकि रोज धुलने से इनमे उपस्थित नेचुरल ऑयल खत्म हो जाते हैं। और नेचुरल ऑयल्स की कमी के कारण आपको अपने बालों में खुजली हो सकती है और डैन्ड्रफ होने के चांसेज़ बढ़ जाते हैं। इससे बचने के लिए, आपको हफ्ते में दो बार अपने बालों को किसी माइल्ड शैम्पू से धोना चाहिए और याद रहे धोने के बाद उन्हें रूखेपन से बचाने के लिए कंडीशनर लगाना न भूलें। अगर आप किसी केमिकल वाले कंडीशनर का उपयोग नही करना चाहतीं हैं तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
ऑयली बालों को एक दिन के अंतराल पर धोयें
क्या आपको अपने ऑयली बालों को संभालने में बहुत मुश्किल हो रही है? आप हर एक दिन के अंतराल पर अपने ऑयली बालों को धोकर इन्हें अच्छे से रख सकती हैं। ऐसा करने से आपके बालों में से होने वाले ऑयल प्रोडक्शन में कमी आती है और उनमे ऑयल की मात्रा नियंत्रित रहती है। अपने बालों को कभी भी गर्म पानी से न धोयें इनसे बालों के टूटने का खतरा रहता है, इसकी बजाय आप गुनगुने पानी या ठंडे पानी का इस्तेमाल कर सकती हैं। पढ़ें - बाल धोने के लिए ठंडा या गर्म पानी, कौन सा है बेहतर?
सारे इनपुट एस्थेटिक सर्जन डॉ देबराज शोम से लिए गयें हैं।
मूल स्रोत - How often should you wash your hair? Here’s what experts suggest
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।