... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:15 PM IST
Read this in English
फिश पेडीक्योर अभी कुछ वर्षों से बहुत चलन में है। अपने पैरों को छोटी-छोटी मछलियों से भरी हुई टैंक में डालकर अपने पैरों की मृत कोशिकाओं को निकलवाना हम सबको बहुत मजेदार लगता है। आजकल अधिकतर मॉल में फिश पेडीक्योर की सुविधा होती है और यह बहुत ज्यादा मंहगा भी नहीं होता है। और अक्सर देखा जाता है की मॉल्स में एक ही टैंक में कई लोग अपने पैरों को डालकर पेडीक्योर करवाते रहते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस टैंक में आप कई लोगों के साथ पैर डालकर बैठे हैं वे सारे लोग खुद को साफ़ सुथरे से रखते हैं या नही ? या फिर उन्हें कहीं स्किन से जुड़ी कोई बीमारी तो नही।
इस बारे में डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ शेफ़ाली त्रासी नेरुरकर से बात की। उन्होंने बताया कि,फिश पेडीक्योर या स्पा तभी सुरक्षित हो सकते हैं जब वहां पर काफी हद तक साफ़-सफाई का ख़याल रखा गया हो। फिश पेडीक्योर के लिए इस्तेमाल की जाने वाली गारा रूफा (garra rufa) मछली आपके पैरो कि डेड स्किन को खा जाती है जिसके परिणामस्वरूप आपके पैर फिर सुन्दर और चमकदार दिखने लगते हैं। यह मछली आपके पैरों की डेड स्किन को निकालने के साथ-साथ आपके रक्तप्रवाह को भी बढ़ा देती है और आपके शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट्स को भी उत्तेजित कर देती है जिससे इसका असर तुरंत दिखाई देने लगता है। हालांकि इस बात की भी संभावना है कि उस टैंक में उपस्थित माइक्रोबैक्टीरिया के कारण आपको इन्फेक्शन भी हो सकता है।
अगर हर एक सेशन के बाद उस टैंक का पानी बदला नहीं जाता है तो संक्रमण होने की संभावना ज्यादा है। इसलिए कमजोर इम्युनिटी और डायबिटीज के मरीजों को ऐसे ट्रीटमेंट नहीं करवाने चाहिए। फिश पेडीक्योर में सिर्फ आपके पैरो की धुल और डेड स्किन साफ़ होती है जबकि बाज़ार में ऐसे कई अन्य पेडीक्योर हैं जिससे आप अपने पैरों को और खूबसूरत बना सकती हैं।
मूल स्रोत - You should read this before you get a fish pedicure
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।