क्या चॉकलेट खाने से होते हैं पिंपल्स?

क्या पिंपल्स से बचने के लिए चॉकलेट खाना बिल्कुल छोड़ देना चाहिए?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

चॉकलेट खाना किसे पसंद नहीं होता। लेकिन कई बार आप फ्रिज तक जाकर भी उसमें रखी चॉकलेट बार को निकालकर खाती नहीं हैं, क्योंकि आप डरती हैं कि चॉकलेट खाने से आपको पिंपल्स न हो जाएं। वैसे आपके पिंपल्स का कारण अकेले चॉकलेट ही नहीं होता। लेकिन हां, चॉकलेट का पिंपल्स से कुछ रिश्ता तो है ही। चॉकलेट और पिंपल्स के बीच क्या संबंध है इसे जानने के लिए जानकारी हम आपको दे रहे हैं:

हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स

जब तेल का स्राव बढ़ता है तो पिंपल्स का जोखिम बढ़ जाता है। डर्माटोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली त्रासी कहती हैं, ‘चॉकलेट में ग्लाईसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। ये स्किन को ऑयली बनाता है जिससे पिंपल्स होने का जोखिम बढ़ जाता है।’

शुगर और फैट बढ़ाए

चॉकलेट में अधिक शुगर और फैट होता है, जिससे शरीर में सीबम का उत्पादन बढ़ जाता है और इनफ्लैमटोरी रिएक्शन होते हैं, जो आगे चलकर पिंपल्स पैदा करते हैं।

हार्मोनल रिएक्शन

आहारीय और भारी शुगर के कारण भी कुछ मामलों में पिंपल्स की समस्या हो जाती है। इस तरह के तत्व हार्मोनल परिवर्तन पैदा कर सकते हैं, जिससे कुछ लोगों तो पिंपल्स हो जाते हैं।

तो फिर क्या है विकल्प

चॉकलेट खाने से पिंपल्स का जोखिम बढ़ता तो है लेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि आप अपने आपको चॉकलेट खाने के लिए तरसा लें। इसका एक सुरक्षित विकल्प है डार्क चॉकलेट। वाइट और मिल्क चॉकलेट से ये अधिक सुरक्षित होती है क्योंकि इसके कोकोआ अधिक होता है। ये चॉकलेट खाने में थोड़ी कड़वी ज़रूर होती है लेकिन इसमें मौजूद फ्लेवोनॉइड्स और कैटेकिन (catechin) शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट्स के रूप में काम करते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को पिंपल्स से दूर रखते हैं।

मूल स्रोत –Do chocolates cause pimples?

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source