घर पर बनाएं स्ट्रॉबेरी लिप बाम, जानिये तरीका

क्या आपने कभी बनाया है घर में लिप बाम?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

क्या आपको भी लिप ग्लॉस लगाने का शौक है ? अब आप इसे घर पर भी बना सकतीं है वो भी एकदम नेचुरल तरीके से और इसे कई दिनों तक स्टोर भी किया जा सकता है। इसलिए आपको इसे जल्दी-जल्दी बनाने की ज़रूरत भी नही पड़ेगी और अगर गलती से आपने इसे खा भी लिया, तो परेशानी की कोई बात नही क्योंकि आपने कोई केमिकल्स नही खायें हैं, यह पूरी तरह से नेचुरल है। डॉक्टर निर्मला शेट्टी ने अपनी किताब ‘ब्यूटी एट योर फिंगरटिप्स’ में इस लिप ग्लॉस के बारे में बताया है।

बनाने का तरीका 

  • दो चम्मच शहद, बादाम का तेल और विटामिन ई आयल लें
  • तीन चम्मच स्ट्रॉबेरी पल्प लें देख लें की उसमे कोई बीज न हो
  • इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पीस लें
  • फिर यह एक थिक पेस्ट के रूप में बन जायेगा
  • इसे एक छोटे शीशे की बोतल में भर लें और फ्रीजर में रख दें
  • दिन में दो या तीन बार इसका इस्तेमाल करें
  • इसको आप एक हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं

इस लिप ग्लॉस में किसी भी तरह का कोई प्रिजरवेटिव और केमिकल्स नही हैं इसलिए यह आपके होठों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। अक्सर देखा गया है कि  हम जो भी अपने होंठो पर लगाते हैं उसे खा ही जाते हैं और अधिकतर कॉस्मेटिक्स में केमिकल होता ही है। लेकिन इसके इस्तेमाल में आप अपने शरीर को कोई नुकसान नही पंहुचा रही है। इसमें इस्तेमाल की जाने वाली सारी सामग्री आपके होठों को नम बनाये रखने के लिए है, इसलिए सर्दियों में जब भी आपके होंठों में रूखापन आये आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। और तो और स्ट्रॉबेरी के कारण आपके होंठों में अच्छा सा गुलाबी रंग भी आ जायेगा।

मूल स्रोत - How to make natural lip gloss at home

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source