... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
आपने इन दिनों ब्यूटी पार्लर में चॉकलेट फेशियल और चॉकलेट फेसपैक की काफी चर्चा सुनी होगी। जी हां, चॉकलेट सिर्फ खाई ही नहीं, लगाई भी जाने लगी है। चॉकलेट को ब्यूटी के लिए इस्तेमाल करना फैशन में भी है और काफी फायदेमंद भी। फायदेमंद किस तरह? आइये बात करते हैं इसी पर। और साथ ही, जानेंगे कि किस तरह चॉकलेट फेसपैक घर पर बनाया और लगाया जा सकता है। (इसे भी पढ़ें, अंगूर के फेसपैक से दूर करें चेहरे की झुर्रियां)
क्यों है चॉकलेट त्वचा के लिए अच्छी
ये सही है कि चॉकलेट, ख़ासतौर पर डार्क चॉकलेट का आपकी स्किन पर बहुत सूदिंग प्रभाव पड़ता है। इसमें मौजूद कोकोआ अपनी ढेर सारे उपचारात्मक तत्वों के लिए जाना जाचा है। जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवोनॉइड्स यूवी लाइट को अवशोषित करके स्किन का ब्लड फ्लो बनाए रखने में मदद करते हैं। ये स्किन को हाइड्रेट भी करती है। अगर आपको अपने कॉम्प्लेक्शन से दिक्कत है तो चॉकलेट आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगी। (इसे भी पढ़ें, ऐग-पैक से तुरंत हटाएं चेहरे के अनचाहे बाल)
कोकोआ में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जिस वजह से ये एजिंग की समस्या को भी ठीक करता है। ये कॉलोजेन का निर्माण भी बढ़ाता है, जिससे नई स्किन आने में मदद मिलती है। चॉकलेट फेशियल से ग्लो काफी ज़्यादा बढ़ जाता है और दाग-धब्बे दूर रहते हैं। तो आइये इतनी फायदेमंद चॉकलेट का एक फेसपैक बनाना सीखें।
घर पर इस तरह बनाएं चॉकलेट फेसपैक
ब्यूटी पार्लर और स्पा में मेंहगे चॉकलेट फेशियल लेने से बेहतर है आप घर पर ही चॉकलेट फेसपैक लगाएं। ये टैन, सेंसिटिव, ड्राई हर तरह की स्किन पर अपना असर दिखाती है।
देखा! कितना आसान है घर पर चॉकलेट फेसपैक बनाकर लगाना? तो अगली बार पार्लर के पैसे बचाइये, और घर पर आज़माइये इस फेसपैक को।
मूल स्रोत – Make amazing chocolate face and body packs at home!
अनुवादक –Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।