फटी एड़ियों को ठीक करे शहद-चावल से बना ये स्क्रब

कहीं आपकी एड़ियां फटी तो नहीं हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

एड़ियां शरीर का शायद सबसे ज्यादा इग्नोर किया हुआ हिस्सा हैं। फुटवेयर की वजह से ये ढंकी हुई रहती हैं, इसलिए ज्यादातर हम इसपर ध्यान ही नहीं देते। लेकिन, ज़्यादा दिनों तक अगर एड़ियों पर ध्यान न दिया जाए तो ये फटने लगती हैं। जो देखने में तो बुरी लगती ही हैं, साथ ही इनमें दर्द भी होने लगता है। अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो एक घरेलू उपचार ऐसा है जो आपको काफी राहत पहुंचा सकता है।

स्किन एक्सपर्ट डॉक्टर जयश्री शरद अपनी किताब ‘स्किन टॉक्स’ में फटी एड़ियों से छुटकारा दिलाने के लिए एक आसान उपाय बताती हैं। इससे एड़ियां नर्म मुलायम भी हो जाती हैं। आइये जानें इस नुस्ख़े के बारे में।

इस्तेमाल का तरीका

  • 3 चम्मच दरदरे पिसे चावल लें।
  • इसमें एक चम्मच शहद मिला लें।
  • इनका पेस्ट बनाकर फटी एड़ियों पर लगाएं।
  • उंगली के इस्तेमाल से आराम से फटी एड़ियों को एक्सफोलिएट करें।
  • पानी से धोकर मॉइश्चुराइज़र लगा लें।

न दोनों चीज़ों का मिक्सर फटी एड़ियों को बहुत जल्दी ठीक कर देता है। जहां शहद एक बहुत अच्छा मॉइश्चुराइज़र है, वहीं पिसे चावल स्क्रब का काम करता है जो एड़ियों को एक्सफोलिएट करता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में एक बार करें। और हां, हर रोज़ एड़ियों में मॉइश्चुराइज़र लगाना न भूलें।

मूल स्रोत - DIY honey foot scrub for cracked heels

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत -  Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source