सिल्की और स्मूद बालों के लिए होममेड हेयर स्प्रे

सिल्की हेयर के लिए बाज़ार के स्प्रे नहीं, घर पर बना स्प्रे इस्तेमाल करें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

क्या किसी के सिल्की सुंदर बालों को देखकर आपके दिल में भी ऐसे ही बालों की ख्वाहिश उठती है? लेकिन फिर अपने रूखे-बेजान बालों को देखकर आप मन मसोस कर रह जाते हैं। वैसे, बाज़ार में ऐसे बहुत से उत्पाद मौजूद हैं जो आपके बालों को सिल्की और स्मूद बनाने के दावे करते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल आपके बालों को और ख़राब कर सकता है।पर आपकी इस मुश्किल का एक इलाज हमारे पास है। आपके बालों के लिए क्यों न होम-मेड स्प्रे का इस्तेमाल किया जाए?

हमारी किचन में ऐसी बहुत सी चीज़ें मौजूद होती है जो बालों को मॉइश्चुराइज़ करके उन्हें मुलायम और चमकदार बना देती हैं। त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर शेफाली त्रासी एक ऐसा हेयर स्प्रे इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं जिसमें एसेंन्शियल ऑयल हो। इसमें लेवेंडर ऑयल और अल्कोहल का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइये इन्हीं चीज़ों से बनाएं एक स्प्रे।

तरीका

  • आधे कप पानी को उबालें।
  • अब इसमें 2 चम्मच चीनी का पाऊडर, 2 चम्मच अल्कोहल, 1-2 बूंद कोई भी एसेंशियल ऑयल डालें।
  • इन सबको अच्छे से मिलाकर किसी साफ हेयर स्प्रे बॉटल में डाल लें। ध्यान रखें कि तब कर पानी ठंडा हो चुका हो।
  • इस्तेमाल से पहले बॉटल हिलाएं।
  • जरूरत पड़ने पर अपने सारे बालों पर स्प्रे करें।

मूल स्रोत - Get super silky hair with this home-made hair spray

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source