जानिये मस्कारा साफ करने का सबसे आसान तरीका!

मस्कारा निकालने के लिए क्या करती हैं आप?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

क्या आपको मस्कारा लगाने का बहुत शौक है? अगर हां, तो आप इसे हटाते वक्त समस्या का सामना ज़रूर करती होंगी। मस्कारा लगाना जितना आसान है, उतना ही मुश्किल है इसे हटाना। कई बार इसे हटाते हुए पलकों के बाल तक निकल जाते हैं। और अगर आपको घनी पलकों का शौक है तो यकीनन ये आपके लिए काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए ज़रूरी है कि मस्कारा लगाते हुए जितनी सावधानी आप बरतती हैं, उसे हटाते हुए भी उतनी ही सावधानी बरतें।

मस्कारे को हटाने के लिए पानी और फेसवॉश पर काफी नहीं होता, खासतौर पर तब जब आपका मस्कारा वॉटर प्रूफ और लॉन्ग लास्टिंग हो।साथ ही, अगर मस्कारा ठीक से साफ नहीं होता और पलकों पर रातभर लगा रहता है तो ये आपकी आंखों को काफी नुकसान भी पहुंचा सकता है। ये आपकी पलकों को ड्राई करता है। इसलिए बहुत ज़रूरी है कि आप अपने मस्कारा को ठीक से साफ करें। लेकिन कैसे? हम बताते हैं! (इसे भी पढ़ें, लंबी और घनी पलकों के लिए आज़माएं ये 5 घरेलू उपाय)

बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल

अगर आप कभी ध्यान देंगे तो पाएंगे कि ज़्यादातर मेकअप रिमूवर में ऑयल और क्लींज़र ही मिले होते हैं। ऑयल मस्कारा के वॉटरप्रूफ तत्वों को निकाल देता है, जिससे कि मस्कारा आसानी से साफ हो जाता है। इसके लिए उंगलियों पर बेबी ऑयल या ऑलिव ऑयल लेकर पलकों पर हल्के हाथ से मसाज करें। 5 सेकेंड के लिए इसे ऐसे ही थोड़ दें और फिर रूई की सहायता से उसे साफ कर लें। आप देखेंगी कि मस्कारा पूरी तरह से साफ हो जाएगा। आप नारियल तेल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।

बेबी ऑयल, ऑलिव ऑयल और नारियल तेल रात को सोने से पहले पलकों पर लगाने से वो जल्दी घनी भी हो जाती है। यानि हर लिहाज़ से आपके लिए इनका इस्तेमाल फायदेमंद रहेगा!

मूल स्रोत – Do you struggle to get rid of mascara? Try this tip to remove it easily and naturally!

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source