चारकोल से आपकी स्किन और हेल्थ को होते हैं ये 5 बड़े फायदे

भले ही आपको थोड़ा अजीब लगे लेकिन सेहत से जुड़े इसके कई फायदे हैं। आप भी जरूर जानिए activated charcoal के फायदे|

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:59 AM IST

आपने अक्सर विज्ञापनों में यह सुना होगा कि एक्टिवेटेड चारकोल यानि लकड़ी का कोयला त्वचा के लिए काफी फायदेमंद है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि मेडिकल क्षेत्र में भी कोयले का इस्तेमाल केमिकल, दवाओं या सांप के काटने से जहर फैलने के इलाज के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा वाटर फिल्टर के लिए इसका इस्तेमाल आम है। एक्टिवेटेड चारकोल नॉर्मल चारकोल से अलग होता है और ये मेडिकल शॉप में कैप्सूल या टेबलेट्स के फॉर्म में भी मिलता है। हम आपको एक्टिवेटेड चारकोल के पांच स्किन और हेल्थ बेनेफिट्स बता रहे हैं।

1) दांतों में चमक लाता है- एक्टिवेटेड चारकोल मुंह में पीएच संतुलन को बदलकर ना केवल दांतों में चमक लाता है बल्कि ओरल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। आप इससे कैविटीज, सांस की बदबू और मसूड़ों के रोगों से राहत पा सकते हैं। आप इसे अपने टूथपेस्ट की तरह या अपने टूथपेस्ट में मिलाकर यूज कर सकते हैं। हालांकि एक हफ्ते में तीन या चार से अधिक बार इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

2) हैंगओवर से राहत मिलती है-  एक्टिवेटेड चारकोल न केवल बॉडी से शराब को अवशोषित कर लेता है बल्कि यह शरीर से अन्य टोक्सिन को भी हटाने में सक्षम है।

3) त्वचा को सुंदर और बेदाग बनाता है- एक्टिवेटेड कार्बन पिंपल्स से राहत दिलाता है और आपकी स्किन पर ग्लो लाता है। इसमें विषाक्त पदार्थों को अवशोषित करने की क्षमता होती है। यह ऑयली और पिंपल्स स्किन वाले लोगों के लिए बेहतर चीज है। आप इसके पाउडर को नारियल तेल या एलोवेरा जेल में मिलाकर लगा सकते हैं।

4) पाचन तंत्र को सही रखता है- पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने और पेट की गैस को कम करने के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इससे पेट की गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाली एक्टिवेटेड चारकोल से तैयार टेबलेट्स ले सकते हैं। हालांकि टेबलेट्स लेने से पहले एक बार अपने डॉक्टर या न्यूट्रीशनिश्ट से परामर्श जरूर करें।

5) कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदगार- कई मेडिकल अध्ययनों में इस बात का दावा किया गया है कि बॉडी में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एक्टिवेटेड चारकोल एक बेहतर मेडिसिन है।

इस बात का रखें ध्यान

एक्टिवेटेड चारकोल के कई स्वास्थ्य लाभ हैं लेकिन इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

सन्दर्भ-  [1] https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC1306980/

[2]  https://www.omicsonline.org/proceedings/activated-charcoal-as-a-whitening-dentifrice-37325.html
[3]   1: Hultén BA, Heath A, Mellstrand T, Hedner T. Does alcohol absorb to activated charcoal? Hum Toxicol. 1986 May;5(3):211-2. PubMed PMID: 3710499.
[4] 1: Chun SI, Calderhead RG. Carbon assisted Q-switched Nd:YAG laser treatment with two different sets of pulse width parameters offers a useful treatment modality for severe inflammatory acne: a case report. Photomed Laser Surg. 2011 Feb;29(2):131-5. doi: 10.1089/pho.2010.2786. Epub 2010 Dec 23. PubMed PMID:
[5]   1: Jain NK, Patel VP, Pitchumoni CS. Efficacy of activated charcoal in reducing intestinal gas: a double-blind clinical trial. Am J Gastroenterol. 1986 Jul;81(7):532-5. PubMed PMID: 3521259.
[6] 1: Neuvonen PJ, Kuusisto P, Vapaatalo H, Manninen V. Activated charcoal in the treatment of hypercholesterolaemia: dose-response relationships and comparison with cholestyramine. Eur J Clin Pharmacol. 1989;37(3):225-30. PubMed PMID:
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source