... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
हमारे भारतीय भोजनों में कड़ी पत्ता, खाने को मसालेदार एवं स्वादिष्ट बनाने के लिए जाना जाता है। हम सब जानते हैं कि कड़ी पत्ता हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन साथ ही साथ यह हमारे सौन्दर्य के लिए भी बहुत लाभदायक है। कड़ी पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लैमटोरी गुण होने के साथ ही यह मॉश्चराइज़र की तरह भी काम करता है जो हमारी स्किन के स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है। कड़ी पत्तों को कुछ दूसरी चीजों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से यह हमारी स्किन के लिए बहुत कारगर साबित होते हैं। यहाँ हम कड़ी पत्ते से बनने वाले कुछ ऐसे ही फेस पैक के बारे में बता रहे हैं जो आपकी त्वचा पर चमक ला देंगे। पढ़ें - ब्लड-शुगर कंट्रोल करता है कड़ी पत्ता, जानिये इसके सभी 9 फायदे
मुहांसों के लिए हल्दी और कड़ी पत्ते का फेस पैक
मुहांसों का निकलना युवाओं के लिए आम बात होता है। इससे बचने के लिए दवाईयों का इस्तेमाल करने की बजाय सीधे आप अपने किचन की तरफ जायें। कड़ी पत्ता और हल्दी साधारणतया हमारे खानों और दाल को बनाने में इस्तेमाल होता है लेकिन इन दोनों का मिश्रण हमारी त्वचा के लिए भी बहुत उपयोगी होता है। हल्दी बढ़े हुए दाग धब्बों को मिटाने में मदद करता है और त्वचा से निकलने वाले ऑयल को भी कंट्रोल करता है। हल्दी और कड़ी पत्ते को मिलाकर बनाये हुए पेस्ट को लगातार लगाने से यह आपकी स्किन से धूल और मुहांसों को पूरी तरह हटा देते हैं।
इस्तेमाल का तरीका
झुर्रियों रहित स्किन के लिए मुल्तानी मिटटी और कड़ी पत्ते का फेसपैक
इस समय पूरा बाज़ार एंटी एजिंग क्रीम से भरा पड़ा है लेकिन कड़ी पत्ते की मदद से झुर्रियों को दूर करना सबसे अच्छा घरेलु उपाय है। मुल्तानी मिटटी के साथ इसे मिलाकर लगाने से यह झुर्रियों को मिटाने में काफी मदद करता है और मुरझाये हुए चेहरे में चमक डाल देता है कड़ी पत्ते जहाँ फ्री रैडिकल्स को कम करने में मदद करते हैं वहीँ मुल्तानी मिट्टी आपके स्किन से निकलने वाले ऑयल को सोखकर आपके स्किन को सुन्दर बना देते हैं। इन दोनों सामग्री को गुलाबजल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाने से यह आपके चेहरे पर एक नयी चमक ला देते हैं और इस आसान से फेस पैक की मदद से आप अपने चेहरे को हमेशा यंग बनाये रख सकती हैं।
इस्तेमाल का तरीका
जले और कटे के निशान के लिए कड़ी पत्ता और दूध का फेसपैक
जैसे ही गर्मियां शुरू होती है हमारी स्किन सन बर्न और रैशेज की शिकार हो जाती है। ऐसी हालत में उनपर कड़ी पत्तों को दूध में मिलाकर बनाया हुआ पेस्ट लगाने से बहुत राहत मिलती है। वैसे भी दूध, स्किन एलर्जी और लाल धब्बों को आसानी से दूर करने के लिए जाना जाता है।
इस्तेमाल का तरीका
मूल स्रोत - Ever tried curry leaves for your skin problems?
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।