सिर्फ एक रात में पाएं पिंपल्स से छुटकारा!

क्या आप रातभर में पिंपल ठीक करना चाहती हैं? अगर हां, तो पढ़ें ये टिप।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

पिंपल्स शायद भविष्यवाणी कर सकते हैं! तभी तो हर ख़ास मौके से ठीक पहले निकल आते हैं। चाहे आपकी ऑफिस की पार्टी हो या फिर घर का कोई फंक्शन। और सबसे ज्यादा गुस्सा तो तब आता है जब डेट पर जाना हो और गाल पर लाल-लाल बड़ा सा पिंपल हो जाए। खैर, ऐसे में परेशान होने या फिर मुंह फुलाने की ज़रूरत नहीं, आप सिर्फ एक रात में इन बदसूरत पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं। (इसे पढ़ें, टैनिंग हटाने के लिए ज़रूर लगाएं ये ख़ास हल्दी-चंदन फेसपैक)

जी हां, ये बिल्कुल सच है। ये मुमकिन है कि आप रात भर में पिंपल्स से छुटकारा पा लें और कोई निशान भी न रहे। इसके लिए आपको चंदन के पावडर में गुलाबजल को मिलाना है, और बस!

इस्तेमाल का तरीका

  • चंदन पावडर में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर पेस्ट बना लें। (अगर आप चंदन की लकड़ी को पीस कर पेस्ट बना रहे हैं तो पानी की जगह पीसने के लिए गुलाबजल का इस्तेमाल करें।)
  • इसे पिंपल पर लगा लें।
  • रात भर पेस्ट को पिंपल पर लगा रहने दें।
  • सुबह चेहरा धो लें।

अबकी बार जब आपको पिंपल हो जाए तो आइने में चेहरा देखकर उदास न हो, बल्कि तुरंत चंदन पेस्ट बनाएं और इस्तेमाल करें।

मूल स्रोत - Get rid of pimples — OVERNIGHT!

अनुवादक - Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source