... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
क्या शैंपू करने के अगले दिन ही आपकी स्कैल्प पर ऑयल आ जाता है और बाल चिपचिपे नजर आने लगते हैं? अगर आपकी भी यही परेशानी है तो हम इससे छुटकारा दिलाने के लिए एक नैचुरल तरीका लाए हैं। शार्मेन डीसूज़ा ने अपनी किताब किचन क्लिनिक में इसका फार्मुले के बारे में बताया है।
क्या है ये फार्मुला
इस हेयरवॉश सॉल्यूशन में ग्रीन टी, पुदीना और नींबू होता है। नींबू एक नैचुरल एस्ट्रीजेंट है और ये आपकी स्कैल्प से ऑयल हटाने का काम करता है। साथ ही, ग्रीन टी और पुदीना आपके बालों को नरिश करते हैं, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के कारण इंफेक्शन से बालों को बचाते भी हैं।
सामग्री
• 2 सैशे ग्रीन टी
• 5 पुदीने की पत्तियां
• 500 एमएल पानी
• एक नींबू का रस
• स्ट्रेनर
बनाने का तरीका
• ग्रीन टी के दो सैशे और 5 पुदीने की पत्तियां लेकर उसे 500 एमएल उबले पानी में मिला लें।
• अब इसमें नींबू का रस डालकर मिलाएं।
• इस मिक्सचर को छानकर अलग कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
पानी के तैयार इस मिक्सचर से अपने बाल, ख़ासतौर पर स्कैल्प को धो लें। इससे स्कैल्प से ऑयल निकल जाएगा।
मूल स्रोत - No more oily scalp with this cheap DIY hair wash
अनुवादक – Shabnam
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।