... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST
Read this in English
प्रदूषण या धूप में जाने की वजह से कई बार चेहरे पर गहरे धब्बे हो जाते हैं। आप इन धब्बों का उपचार घर पर ही कर सकते हैं। जी हां, आपको इनके लिए बाज़ार में बिकने वाली महंगी स्किन लाइटनिंग क्रीम लगाने की ज़रूरत नहीं। सिर्फ शहद से बने एक फेसपैक के नियमित इस्तेमाल से ही आप इस तरह के धब्बों से छुटकारा पा सकते हैं।
इस शहद के फेसपैक में नींबू का रस, दूध और बादाम मिलाया जाता है। ये त्वचा पर पड़े काले धब्बों और उसके रूखेपन के लिए एक परफेक्ट उपचार है। नींबू का रस डेड स्किन सेल्स एक्सफोलिएट करता है और साथ ही, त्वचा से गंदगी भी हटाता है। बादाम में विटामिन ई होता है जो स्किन टोन को हल्का करता है और वहीं, दूध में बेटा हाइड्रॉक्सी एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स से छुटकारा दिलाता है। और जहां तक बात शहद की है, वो न सिर्फ एक नैचुरल मॉइश्चुराइज़र है जो आपकी स्किन को हाइड्रेट करता है, बल्कि इसके एंटीबैक्टीरियल तत्व स्किन के बैक्टीरियल इंफेक्शन से भी लड़ते हैं। इसमें एंजाइम्स होते हैं जो आपकी त्वचा तो सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाते हैं।
शहद फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका
चेहरे से दाग-धब्बे हटाने के लिए इस फेसपैक का इस्तेमाल नियमित रूप से करें।आप देखेंगे कि कुछ ही दिन में आपका चेहरा खिल गया है। उसका रंग तो बेहतर हुआ ही है, साथ ही स्किन का टेक्चर भी सुधरा है।
मूल स्रोत - Try this HONEY pack to get rid of dark skin patches!
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty Images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।