... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
अक्सर आप अपने चेहरे पर निकलने वाले धब्बों , मुंहासों से परेशान-सी हो जाती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं की एक साधारण काम से आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकती हैं । और यह कुछ ऐसा है जिसे आप रोज करतीं हैं । जी हाँ, हम यहाँ सांस लेने की ही बात कर रहे हैं। केवल ठीक तरीके से सांस लेने से ही आप अपने चेहरे पर बहुत बदलाव ला सकतीं हैं। आइये जानते हैं कैसे-
सेलेब्रिटी पाई लेट्स इंस्ट्रक्टर, यासमीन कराची वाला के अनुसार, सांस लेना स्किन को स्वस्थ्य रखने का सबसे सही तरीका है। अपनी किताब ‘ स्कल्प्ट एंड शेप – दी पाईलेट्स वे ’ में यासमीन बताती हैं कि सांस लेना आपकी त्वचा के लिए बहुत असरदार है। क्योंकि जब भी आप अच्छे से सांस लेते हैं तो यह आपके पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ा देता है, जिससे आपकी स्किन में रक्त प्रवाह अच्छा हो जाता है और उसमें चमक आ जाती है।
सही तरीके से सांस लेना क्या होता है और यह कैसे काम करता है
हमारी सुस्त जीवनशैली और ख़राब ढंग से उठने बैठने के कारण हम ठीक से सांस नही लेते है। लोग सांस लेते समय अपनी ऊपरी श्वसन कोशिकाओं का ज्यादा प्रयोग करते हैं जबकि इन कोशिकाओं का मुख्य काम सांस लेना नही है जिससे हमारी सांस प्रभावित होती है। परिणामस्वरूप कुछ लोगों को क्रॉनिक नेक टेंशन हो जाती है क्योंकि सांस लेते समय ये ऊपरी कोशिकायें अपना प्रमुख काम नही कर रही होती हैं। और इसलिए आपकी साँसे भी खोखली और बेअसरदार हो जाती हैं। अच्छे से सांस लेने के तरीके को सीखने के लिए आपको बहुत ध्यान देने की ज़रूरत है । गहरी सांस ( वक्ष के अंदरूनी हिस्से से जहाँ आपकी पसलियाँ स्थित होती हैं ) ही लेनी चाहिए और यह कैसे लें यह सीखना बहुत ज़रूरी है।
आप इसे कैसे करें
आप पद्मासन की अवस्था में बैठ जायें फिर गहरी सांस लें, ध्यान रखें की आपके सीने की मांसपेशियां और गर्दन ढीली हो उसमें हवा को पूरी तरह भर जाने दें। जब आप गहरी सांस लेते हैं तो हवा आपके सीने और फेफड़ों में भर जाती है जो आपको स्वस्थ्य रखती है। आपकी श्वसन प्रणाली द्वारा पूरे शरीर में ऑक्सीजन भरने का यह एक बेहतरीन तरीका है। यह आपके स्किन को साफ़ करने के साथ ही साथ आपके तनाव को कम करने में भी मददगार है।
सारे इनपुट ‘स्कल्प्ट एंड शेप दि पाईलेट्स वे – यासमीन कराचीवाला’ किताब से लिए गये हैं।
मूल स्रोत - Want glowing skin? Just breathe (yes, it works!)
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।