सोयाबीन बन सकता है आपकी खूबसूरती का छिपा राज़, जानिये कैसे!

क्या कभी आपने स्किन और बालों के लिए किया है सोयाबीन का इस्तेमाल?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English

सोयाबीन एक प्रोटीन-रिच फली है जिसका इस्तेमाल दूध, तेल, तोफू या फिर दाल आदि के लिए किया जाता है। सोयाबीन में फाइबर, मिनरल और सभी विटामिन पाए जाते हैं। सोयाबीन के पोषक तत्व उसे अच्छी त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद बनाते हैं। हम आपको ऐसे 4 कारण बता रहे हैं जिनकी वजह से आपको अपनी स्किन व बालों की देखभाल के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए।

त्वचा को करे मॉश्चराइज़

अगर आप अपनी त्वचा के लिए बतौर मॉश्चराइज़ सोयाबीन का इस्तेमाल करेंगी तो बाज़ार में मिलने वाले मॉश्चराइज़िंग उत्पादों को फिर नहीं खरीदेंगी। जी हां, ये इतना प्रभावशाली है। सोयाबीन का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा मुलायम और चिकनी हो जाती है। इसके अलावा, अगर आपके चेहरे पर अतिरिक्त ऑयल उतर आता है तब भी सोयाबीन आपकी मदद कर सकता है।

एजिंग के निशान मिटाए

जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है, एस्ट्रोजन जैसे हार्मोन कम हो जाते हैं। ये हार्मोन त्वचा की एलास्टिसिटी बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होते हैं।सोयाबीन में फाइटोएस्ट्रोजन होता है, ये तत्व एस्ट्रोजन को बढ़ाता है। जिससे कि झुर्रियां, फाइन लाइन्स, त्वचा का रंग उड़ना, धब्बे आदि दूर होते हैं। (इसे भी पढ़ें, सौन्दर्य टिप #10: चॉकलेट फेस मास्क से रूखी त्वचा को नम करें)

नाखून मज़बूत करता है

ख़राब नाख़ून आपकी पर्सनैलिटी पर दाग जैसे दिख सकते हैं। नाखूनों की स्थिति सुधारने के लिए सोयाबीन का इस्तेमाल करें। इसका प्रोटीन नाखून मज़बूत करते उन्हें इंफेक्शन से दूर करता है। तुरंत फायदे के लिए सोया सॉस में अपने नाखून डुबाएं। (इसे भी पढ़ें. 5 घरेलु उपचार के द्वारा टूटते हुए नाखून के समस्या से राहत पायें)

बालों को मुलायम बनाए

सोयाबीन आपके रूखे बालों के लिए अच्छी थेरेपी साबित हो सकता है। सोयाबीन का ओमेगा-3 फैटी एसिड हेयर लॉस, ड्राई हेयर और खराब बालों को ठीक करता है। सोयाबीन का इस्तेमाल बालों को चमक देता है और मुलायम बनाता है।

इस्तेमाल का तरीका

झुर्रियों से मुक्त त्वचा के लिए सोयाबीन पैक

  • कुछ सोयाबीन को मौश करें और उसमें थोड़ी पानी की बूंदें मिलाएं।
  • इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं।
  • 2-0-25 मिनट लगे रहने दें।
  • इसे हफ्ते में तीन बार दोहराएं, और फर्क देखें।

 स्वस्थ बालों के लिए सोयाबीन जूस

  • प्योर सोयाबीन जूस से स्कैल्प की मसाज करें।
  • इसे ठंडे पानी से धो लें।
  • अगर चाहें तो माइल्ड शैंपू से धोएं।
  • ऐसा तीन महीने तक लगातार करें।

मोटे व मजबूत बालों के लिए रोज़मेरी पत्तियों के साथ सोयाबीन ऑयल

  • नेचुरल सोयाबीन ऑयल को क्रश की हुई रोज़मैरी की पत्तियों के साथ मिलाएं। रोज़मैरी से स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और इससे बालों की ग्रोध बेहतर होगी।
  • स्कैल्प में सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसे अपने पूरे बालों पर भी लगाएं।
  • धोते वक्त माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।

मूल स्रोत - 4 reasons to use soybean for your beauty care

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत – Getty Images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

hi

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source