मानसून में त्वचा चिपचिपी हो जाती है? लगाएं ये खास फेस पैक

अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है, तो जरूर ट्राई करें ये फेस पैक!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:58 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

ऐसे लोग जिनकी स्किन ऑयली या ड्राई है, ऐसे लोगों की मानसून के दौरान स्किन चिपचिपी हो जाती है। इस मौसम में त्वचा के चिपचिपा होने के कई कारण हैं, उनमें से एक ह्यूमिडिटी है। वास्तव में इस मौसम में स्किन की अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है। वैसे तो इन दिनों आप अपनी स्किन की देखभाल के लिए कई तरह के प्रोडक्ट यूज करते होंगे लेकिन क्या आपने कभी कोई घरेलू उपाय ट्राई किया है? स्किन एंड कॉस्मेटिक सर्जरी क्लीनिक की एमडी डॉक्टर सीमा मलिक के अनुसार, घरेलू नुस्खे में इस्तेमाल होने वाली चीजों को सही तरीके से इस्तेमाल करने से चेहरे पर ग्लो आता है। इन दिनों आप चेहरे पर होने वाली खुजली और चिपचिपेपन से छुटकारा पाने के लिए इन फेस पैक को ट्राई कर सकते हैं। पढ़ें- बाल झड़ते हैं, पतले हो रहे है? ट्राई करें शहनाज हुसैन का आम और दही पैक

ड्राई स्किन के लिए मानसून फेस पैक

  • दस बादाम पीस लें और उसमें दो चम्मच शहद डालकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट से सात मिनट तक चेहरे की मसाज करें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
  • एक-एक चम्मच शहद, दही और जोजोबा तेल लेकर मिक्स कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें।

ऑयली स्किन के लिए मानसून फेस पैक

  • ऑयली स्किन को साफ करने के लिए दलिये का इस्तेमाल करें। दो चम्मच दलिये में थोड़ा संतरे का रस और गुलाब जल मिला लें। अब इस मिश्रण से पांच मिनट तक चेहरे की मसाज करें। बाद में ठंडे पानी से धो लें।
  • पके हुए पपीते के गुदे का इस्तेमाल भी मसाज के रूप मी किया जा सकता है।

ऑयली और ड्राई स्किन के लिए मानसून फेस पैक

  • दो चम्मच गुलाब जल में दो बूंद स्ट्रॉबेरी और ऑरेंज ऑइल मिला लें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर दस मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source