क्या क्रीम से दूर हो सकते हैं स्ट्रेच मार्क्स? जानें एक्सपर्ट की राय 

बाज़ार में स्ट्रेच मार्क्स दूर करने के लिए कई तरह की क्रीम मौजूद हैं।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:25 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

लगभग हर किसी के शरीर में कहीं न कहीं स्ट्रेस मार्क्स होते हैं। कुछ बहुत हल्के होते हैं, जिनका ज्यादा मालूम नहीं चलता। लेकिन कुछ बहुत ज्यादा दिखाई देने लगते हैं, जिससे आपका लुक खराब होता है। मार्केट में ऐसे कई सारे ऑयल और क्रीम उपलब्ध होती हैं, जो इन स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने का दावा करती हैं। लेकिन क्या वाकई ये प्रॉडक्ट स्ट्रेच मार्क्स हटा पाते हैं? इस बारे में हमने कॉस्मेटिक फिज़िशियन डॉक्टर रश्मि शेट्टी से बात की।

स्ट्रेच मार्क्स क्रीम का सच

डॉक्टर शेट्टी कहती हैं कि ये स्ट्रेच मार्क्स क्रीम एक हद तक ही असर दिखाती हैं, आप इनसे चमत्कार की उम्मीद न करें। ये आपके स्ट्रेच मार्क्स को हल्का तो कर सकती हैं लेकिन इनकी मदद से आप मार्क्स से पूरी तरह छुटकारा नहीं पा सकते। अगर आपको लगता है कि इन क्रीम की मदद से आप पोस्ट प्रेगनेंसी स्ट्रेच मार्क्स को दूर कर पाएंगी तो आप गलत हैं। ये क्रीम या ऑयल आपकी स्किन को लुब्रिकेट और हाइड्रेट करते हैं। इन्हें ड्राई होने और इन पर खुजली होने से बचाते हैं। इस तरह से स्किन के स्ट्रेच होने पर नुकसान कम होता है।

इन क्रीम में विटामिन ई, एसेंशियल ऑयल होते हैं जो स्किन को मज़बूत करते हैं, कॉलेजन बूस्ट करते हैं और उसे हाइड्रेट भी करते हैं।

क्याइस समस्या में मॉश्चराइज़र काम करता है?

अगर आप स्ट्रेच मार्क्स से बचना चाहते हैं तो मॉश्चराइजर का इस्तेमाल अच्छा आइडिया है, ये आपकी स्किन को हाइड्रेट रखेगा। लेकिन अगर आप मौजूदा स्ट्रेच मार्क्स को कम करना चाहते हैं तो बेहतर है इसी के लिए बनाई गई क्रीम का इस्तेमाल करें।डॉक्टर शेट्टी प्रेगनेंट महिलाओं को स्ट्रेच मार्क्स से बचने के लिए Bia Oil लगाने की सलाह देती हैं। लेकिन याद रखें, कोई भी क्रीम स्ट्रेच मार्क्स से पूरी तरह बचाव नहीं करती।

स्ट्रेस मार्क्स रोकने या हल्के करने का नैचुरल उपाय?

आप इनका इस्तेमाल कर सकते हैं:

  • शुद्ध नारियल तेल
  • घी
  • चंदन का पेस्ट
  • नारियल क्रीम

क्रीम और ये उपचार कितने वक्त में असर दिखाते हैं?

इन्हें असर दिखाने में तीन से चार महीने तो लगते हैं। इसके लिए आपको नियमित रूप से दो बार इनका इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपको बेहतर परिणाम चाहिए तो आप इनवेसिव रेडियोफ्रीक्वेंसी या माइक्रोनीडलिंग ट्रीटमेंट अपनाएं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

(डिसक्लेमर – Thehealthsite.com किसी भी ब्रांड का प्रचार-प्रसार नहीं करता, और न ही ये इसके प्रभाव की ज़िम्मेदारी लेता है।)


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source