गर्म पानी से धोएंगे चेहरा तो होगा ये नुकसान

चेहरे की त्वचा अधिक सेंसिटिव होती है इसलिए गर्म पानी उसे नुकसान पहुंचा सकता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST

Read this in English

सर्दियां आ चुकी हैं और इस मौसम में आपकी त्वचा को गर्म पानी का अहसास बहुत आरामदायक लगता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि चेहरे को गर्म पीने से धोना आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है?  गर्म पानी से मुंह धोने पर आपको ये चार समस्याएं हो सकती हैं:

1)  चेहरे पर जलन पैदा करे

आपके चेहरे की त्वचा बहुत संवेदनशील होती है। त्वचा के अंदर कई सारी रक्त वाहिकाएं होती हैं। इसके अलावा, चेहरे पर पूरे शरीर से अधिक रोमछिद्र होते हैं। इन सबकी वजह से अधिक तापमान आपते चेहरे को नुकसान पहुंचाता है। जब आप गर्म पानी से चेहरा धोते हैं तो चेहरे की रक्त वाहिकाएं प्रभावित होती हैं और चेहरे पर जलन व लाल धब्बे होने लगते हैं।

2)  चेहरे का नैचुरल ऑयल हटाकर उसे ड्राई करे

जब आप अपना चेहरा गर्म पानी से धोते हैं, ये आपकी स्किन से नैचुरल ऑयल को हटा देता है, जिससे कि आपकी स्किन ड्राई लगने लगती है। इसके अलावा, जब ऐसी ड्राई और खिंचाव वाली स्किन पर आपको मॉश्चराइज़र लगाना पड़ता है तो मुंहासों का खतरा भी बढ़ जाता है।

3)  स्किन पर एजिंग के निशान

गर्म पानी से धोने पर चेहरा ड्राई होता है, और इसी कारण ये स्किन की एज जल्दी बढ़ने का कारण भी बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलेजन और सीबम एजिंग के निशान को आने से रोकता है। चेहरा गर्म पानी से धोने से ये एजिंग के निशान जल्दी दिखने लगते हैं।

4)  स्किन जलना व निशान पड़ना

आपके रोमछिद्र इस तरह से नहीं बने कि वो अधिक तापमान झेल सकें। इसलिए जब आप गर्म पानी  से चेहरा धोते हैं तो आपके चेहरे की त्वचा जल सकती है और निशान पड़ सकते हैं। इसके अलावा आपके रोमछिद्र प्रभावित हो सकते हैं जिससे आपकी त्वचा हमेषा के लए ड्राई हो जाएगी।

टिप

चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पानी का तापमान देख लें। उतने ही गर्म पानी का इस्तेमाल करें जितना आपकी त्वचा बर्दाश्त कर सकती है। बेहतर रहेगा कि आप गुनगुने या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

मूल स्रोत - Why you shouldn’t wash your face with hot water

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source