... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
शायद ही कोई शख्स होगा जिसे ज़िंदगी में चेहरे पर कभी पिंपल न हुआ हो। आपके चमकते- दमकते चेहरे पर पिंपल किसी धब्बे जैसा लगता है। इस पिंपल को मेकअप से छिपाना आसान काम नहीं है। कई लोग परेशान होकर पिंपल को फोड़ने की कोशिश करते हैं लेकिन ऐसा करने से चेहरे पर निशान पड़ने का डर होता है, और फिर इस निशान से छुटकारा पाना और भी मुश्किल हो जाता है।
वैसे पिंपल अपने आप ही 2-4 दिन में चले जाते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि ये जल्दी ठीक हो जाएं तो इसके लिए एक नैचुरल उपाय है, शहद का इस्तेमाल। जी हां, पिंपल पर शहद लगाने से वो जल्दी ठीक हो जाते हैं। शहद के एंटी-वायरल तत्व पिंपल्स पर असर दिखाते हैं। शहद में बहुत कम पानी होता है जो स्किन पर मॉश्चर बनने नहीं देता। इससे स्किन पर इंफेक्शन का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा, ये दोबारा पिंपल्स आने से भी रोकता है। (बदहज़मी की समस्या हो तो शहद को ऐसे खाएं)
पिंपल्स हटाने के लिए शहद का इस्तेमाल
शहद से पिंपल्स ठीक करने का एक अन्य उपाय भी अपनाया जा सकता है। शहद में थोड़ा दालचीनी पाउडर मिलाएं। इस मिक्सचर को सोने से पहले अपने पिंपल्स वाले स्थान पर लगा लें। सुबह उठकर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
मूल स्रोत –Natural Beauty Tip #7 — Dab honey to get rid of pimples
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत – Getty
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।