... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
बढ़ता प्रदूषण, ख़राब डायट और ढेर सारी शारीरिक समस्याएं, नतीजा? बालों का झड़ना। हममें से ज़्यादातर लोग कभी न कभी इस समस्या से जूझते हैं। बाल हमारी पर्सनैलिटी का एक ज़रूरी अंग हैं। हम कैसे दिखते हैं ये काफी हद तक हमारे बालों पर भी निर्भर करता है। सुंदर और रेशम जैसे बाल हमारी पर्सनैटिली को और भी आकर्षक बनाते हैं। इसलिए बालों के झड़ने से हम काफी परेशान होते हैं। (इसे भी पढ़ें, क्या नाखून घिसने से बालों का झड़ना रुकता है? जानिये सच!)
बाल झड़ने से रोकने के लिए बाज़ार में ढेर सारे प्रॉडक्ट्स उपलब्ध हैं, लेकिन उनके इस्तेमाल से पहले ये बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वो केमिकलयुक्त होते हैं। अगर आप अपने बालों के लिए कुछ नेचुरल उपाय तलाश रहे हैं तो ज़्यादा मत सोचिये, उपाय आपके किचन में मौजूद है। हम बात कर रहे हैं चुकन्दर की। चुकन्दर को ख़ास तरीके से बालों के लिए इस्तेमाल करने पर आप बाल झड़ने की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। (इसे भी पढ़ें, आपको हैरान कर देंगे चुकन्दर के ये 11 फायदे!)
कैसे करता है चुकन्दर मदद
चुकन्दर में विटामिन बी, सी, फास्फोरस, कैल्शियम और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सभी तत्व बालों के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जिनसे बालों को नेचुरल चमक मिलती है। चुकन्दर स्कैल्प के पोर यानी रोमछिद्रों को टाइट करने में भी मदद करता है जिससे बालों के झड़ने में कमी आती है। बाल झड़ने का कारण पोटाशियम की कमी भी होती है, और ये तत्व चुकन्दर में पाया जाता है।
इस्तेमाल का तरीका
इस हेयरपैक के अलावा, आप चुकन्दर का एक ग्लास जूस रोज़ पी सकते हैं। साथ में, पालक और गाजर भी मिला सकते हैं। ये सभी आपके बालों को स्वस्थ बनाएंगे और उन्हें झड़ने से रोकेंगे।
मूल स्रोत –Try this beetroot pack for treating hair loss
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।