... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:14 PM IST
Read this in English
कॉस्मेटिक्स शॉप्स और सुपर मार्केट के हेयर-केयर सेक्शन में आपने बीयर से बने हेयर प्रॉडक्ट्स ज़रूर देखे होंगे। कई कंपनियों ने बाज़ार में बीयर शैंपू, बीयर कंडीशनर जैसे हेयर प्रॉडक्ट उतारे हैं। दावा किया जाता है कि बीयर बालों को चमकदार और खूबसूरत बनाता है, जो कि काफी हद तक सही भी है। लेकिन इससे पहले की आप बिना सोचे-समझे इनका इस्तेमाल शुरू कर दें आइये जानते हैं कि बीयर और बाज़ार में मिलने वाले बीयर हेयर प्रॉडक्ट्स बालों के लिए कितने अच्छे साबित होते हैं?
बीयर शैंपू
ये रेग्यूलर शैंपू होते हैं जिनमें नाम भर की बीयर मिलाई जाती है। ये बीयर नहीं होते और न ही बीयर का लाभ बालों को दे पाते हैं। इस तरह के प्रॉडक्ट्स को इस तरह से पैक किया और एडवर्टाइज़िंग के ज़रिये बेचा जाता है कि लोग इसे बीयर के अपने लगाव के चलते ही खरीद लेते हैं। ख़ासतौर से, पुरूषों में ये बहुत मशहूर होते हैं।
बीयर कंडीशनर
एक जानेमाने कॉस्मैटिक्स डर्माटोलॉजिस्ट के अनुसार, ‘बालों के लिए बीयर के फायदों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। बीयर बालों के लिए सच में फायदेमंद है इसे साबित करने के लिए बहुत अधिक वैज्ञानिक डेटा मौजूद नहीं है। लेकिन क्योंकि इसमें सिलिका, मिनरल्स, अमीनो एसिड्स और विटामिन बी होता है तो इस लिहाज़ से ये बालों के लिए अच्छा है।’ बालों को बीयर से कंडीशन करने के लिए अपने बालों को शैंपू से धो लें और फिर जड़ों में 5 मिनट तक बीयर लगाकर रखें। फिर धो लें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी की बीयर का इस्तेमाल ही करें।
बीयर हेयर मास्क
बीयर को कुछ और चीज़ों के साथ मिलाकर हेयर मास्क तैयार किया जा सकता है। सबसे अच्छा बीयर हेयर मास्क, अंडे के पीले भाग में बीयर को मिलाकर बनता है। इन दोनों को अच्छी तरह मिलाकर जड़ों और बालों में लगाइये। शावर कैप से 15 मिनट के लिए बाल कवर कर लें। फिर माइल्ड शैंपू से बाल धोएं। ये दोनों चीज़ें आपके बालों को चमकदार और मज़बूत बनाने में मददगार हैं।
मूल स्रोत –Does beer really give you shiny hair?
अनुवादक – Shabnam Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।