घर पर बालों को कर्ल करने से पहले ये चीजें ज़रूर जान लें
बालों को घर पर कर्ल करने से पहले कभी भी हेयर स्प्रे न लगायें!
कर्ली हेयर वालों को हो रहा है हेयरफॉल? ये 3 सीक्रेट्स हेयरमास्क तुरंत रोकेंगे बालों का झड़ना
Written by Editorial Team|Published : March 10, 2017 2:53 PM IST
अधिकतर लड़कियां कंगना रानौत की तरह खूबसूरत कर्ली बाल (curly hair) की ख्वाहिश रखती हैं। लेकिन क्या बालों को घर पर ही कर्ली करना पूरी तरह से सुरक्षित है। ऐसा बिल्कुल संभव है लेकिन आपको अधिक सावधानी बरतने की जरूरत पड़ेगी। बालों को स्ट्रेट करने की अपेक्षा इसे घुंघराले करने में कहीं अधिक मेहनत और टेक्नीक लगती है। लेकिन यह राहत देने वाली बात है कि मार्केट में बाल कर्ली करने में प्रयोग होने वाले काफी अच्छे उपकरण (tools) मौजूद है इससे बालों को कर्ली करना काफी आसान हो जाता है। फिर भी बालों को घर पर कर्ली करने से पहले इन बातों का ध्यान ज़रूर रखें।
हेयर पैटर्न: कई तरह के कर्ल पैटर्न होते हैं, जैसे लूज कर्ल, रिबन कर्ल, टाइट कर्ल इत्यादि। सबसे पहले यह डिसाइड कर लें कि आप किस तरह का कर्ल पैटर्न चाहती हैं। आपको जिस तरह का पैटर्न चाहिए उसी के अनुसार उपकरण(tool) का प्रयोग कर बालों को सही तरीके से कर्ल करें।
तापमान : थम्ब रूल से बाल कर्ल करने के लिए तापमान 300 से 350 डिग्री फारेनहाइट के बीच रखें। बालों को कर्ल करने के लिए यह सबसे उपयुक्त हीट रेंज है। इससे ज्यादा तापमान आपके बालों पर उल्टा प्रभाव डाल सकता है जिससे बाल खराब भी हो सकते हैं।
कर्ली टूल का साइज़ : जैसा हमने आपको पहले बताया कि हेयर पैटर्न के अनुसार ही उपकरण (curling tool) का प्रयोग करें। बालों को कर्ली करने से पहले जो पैटर्न आपको चाहिए उस हिसाब से कर्लिंग आयरन की साइज को चेक कर लें। जैसे यदि आप राउण्ड बाउंसी कर्ल करने जा रही हैं तो पतले कर्लिंग आयरन (curling irons) का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
कर्लिंग से पहले बालों पर स्प्रे न करें: यदि आप यह सोच रहे हैं कि कर्लिंग से पहले हेयर स्प्रे करने से बाल लंबे समय तक कर्ल रहेंगे तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। सिर्फ उसी हेयर स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं जो खासतौर पर बालों को कर्ल करने के लिए ही बनाया गया है अन्यथा आपके बाल नकली और जरूरत से ज्यादा खराब दिखेंगे।
डायरेक्शन : बालों को कर्ल करते समय डायरेक्शन का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी होता है। आप बालों में कैसा कर्ल चाहती हैं उस हिसाब से शुरुवाती जगह का चुनाव करें। आमतौर पर सभी लोग बालों के सेंटर से कर्ल करना शुरू करते हैं और फिर किनारों तक जाते हैं।
You may like to read
ठंडा होने दें: बालों पर किसी भी तरह के हीटिंग टूल के इस्तेमाल के बाद इसे आराम से ठंडा होने दें। जब तक यह पूरी तरह ठंडा न हो जाये तब तक इसे छूने की कोशिश न करें। गर्म अवस्था में ही छूने से बाल पूरी तरह बिगड़ सकते हैं।
गुणवत्ता : कर्लिंग आयरन खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर ज़रूर ध्यान दें। लो क्वालिटी वाले आयरन से आप मनचाहा रिजल्ट नहीं पा सकते हैं। इसलिए सस्ते महंगे के चक्कर में न पड़े बल्कि बेहतरीन परिणाम के लिए अच्छे ब्रांड का कर्लिंग आयरन खरीदें।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.