... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
भले ही आप सलाद की ड्रेसिंग के लिए ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल करती हों या फिर सब्ज़ी को तड़का देने के लिए। लेकिन अगर आपको इनके अलावा भी कोई और बहाना चाहिए ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल का, तो हम बताते हैं। ऑलिव ऑयल आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करता है। यूं तो बाज़ार में कई तरह की नेल क्रीम्स या जेल उपलब्ध हैं जो आपके नाखूनों को बढ़ाने या उन्हें मज़बूत बनाने का दावा करते हैं। लेकिन नंदिता दास बता रही हैं आपको एक घरेलू नुस्खा जो आपके टूटते-फूटते नाखूनों को बढ़ने में मदद करेगा।
ऑलिव ऑयल कैसे मदद करता है?
ऑलिव ऑयल न केवल आपके क्यूटिकल्स को हेल्दी रखता है बल्कि यह आपके नाखूनों को बढ़ने में मदद करता है। ऑलिव ऑयल में मौजूद विटामिन ई आपके नाखूनों को बहुत अच्छी तरह से मॉश्चराइज़ करता है साथ ही यह त्वचा में जल्दी से समा भी जाता है। ऑलिव ऑयल कैल्शियम के अवशोषण में भी मदद करता है, बोन मिनरलाइजेशन (bone mineralisation) और कैल्शिफिकेशन (calcification) की प्रक्रिया को भी बेहतर बनाता है।
कैसे इस्तेमाल करना है?
यह नाखूनों को मज़बूत बनाने का एक आसान और कम खर्चीला तरीका है। बस अपने नाखूनों को सप्ताह में एक बार ऑलिव ऑयल में 20 मिनट के लिए डुबोकर रखें और खुद फर्क देखिए।
नाखूनों को मज़बूत बनाने के लिए ऑलिव ऑयल के प्रयोग के साथ आपको कुछ और बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जो इस प्रकार हैं-
• अपने नाखूनों को पानी से बचाकर रखें। बार-बार हाथ धोने से आपके नाखून कमज़ोर हो जाते हैं इसलिए बेमतलब और बार-बार हाथ न धोएं।
• नेल पॉलिश रिमूवर का इस्तेमाल न करें क्योंकि इसमें मौजूद केमिकल्स नाखूनों को नुकसान पहुंचाने और उनके टूटने का ख़तरा बढ़ाते हैं।
• हेल्दी डायट लें। ऐसी चीज़ें खाएं जिनमें विटामिन बी7 या बायोटिन (biotin) की मात्रा अधिक हो। साथ ही अपनी डायट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स वाली चीज़ें जैसे फ्लैक्सीड, नट्स, बीन्स, अंडे, कद्दू के बीज, ब्रोकोली और दूध लें जो आपके नाखूनों को मज़बूत बनाएंगें।
• ग्लव्ज़ पहनें। ठंड के मौसम में नाखून टूटने की संभावना अधिक होती है। ऐसी स्थितियों में दस्ताने या ग्लव्ज़ पहनना आपकी त्वचा और नाखून दोनों को सुरक्षित रखती है।
Read this in English
अनुवादक -Sadhna Tiwari
चित्र स्रोत- Shutterstock