चेहरे पर चांद-सा निखार लाएंगी ये 4 किचन की चीजें

इस त्योहार को बिना ज्यादा खर्च किये निखार लाये अपने चेहरे पर!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 4, 2017 7:11 PM IST

Read this in English.

किसी भी त्योहार का समय हो लड़की हो या महिला खुद को सुंदर दिखने के लिए कितने सारे रूपये पार्लर या नए-नए क्रीम खरीदने के पीछे खर्च कर देती हैं। लेकिन क्या तब भी वह रौनक आपको मिल पाती है जो आपके मन में बसा होता है। नहीं न, तो ये दौड़-धूप बंद कीजिए और जाइए अपने किचन में-

1-हल्दी- हल्दी का एन्टी-इन्फ्लैमटोरी, एन्टीसेप्टिक और एन्टी- माइक्रोबायल गुण मुँहासे, दाग और झुर्रियों से राहत दिलाते हैं।

विधि- दो बड़े चम्मच बेसन में एक छोटा चम्मच हल्दी और शहद के कुछ बूंद डालकर पेस्ट बना लें। आप पेस्ट बनाने के लिए दूध का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस पैक से चेहरे को स्क्रब करें। इससे दाग-धब्बे तो दूर होने के साथ-साथ मुँहासों का आना भी कम हो जायेगा।

2-घी- घी एक ऐसा मॉश्चराइज़र होता है जिसका साइड-इफेक्ट ना के बराबर होता है। इसका इस्तेमाल फटे होंठ, एड़ियों के लिए तो किया जाता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

विधि- रात को सोने के पहले उंगली में घी लगाकर आंख के चारो तरफ हल्के से मसाज़ करें और फिर देखें जादू।

3-अदरक- अदकर का एन्टी-ऑक्सिडेंट और एन्टी-सेप्टिक नैचर सौन्दर्य के संदर्भ में बहुत काम आता है। अनुसंधान के अनुसार हल्दी और अदरक किसी प्रकार के जख्म को जल्दी ठीक करने में बहुत मदद करता है।

विधि- हल्दी, अदरक और शहद को मिलाकर एक फेस पैन बना लें। अदरक के दो फलियों को पीस लें और उसमें दो बड़े चम्मच शहद और एक छोटा चम्मच हल्दी डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इस मिश्रण को फ्रिज में तीस मिनट तक रखने के बाद चेहरे पर लगायें। तीस मिनट के बाद पानी से धो लें।

4-तिल का तेल- तिल के तेल में विटामिन ई और सिसामोल होता है और उसमें लिनोलेइक एसिड, स्ट्रिएक एसिड और पालमेटिक एसिड होता है जो मॉश्चराइज़र का काम करता है। इन्हीं गुणों के कारण ये दाग-धब्बों को दूर करने में मदद करता है।

विधि- रोज सोने से पहले चेहरे पर तिल का तेल लगायें और अगर महक अच्छा नहीं लगा रहा है तो एसनशियल ऑयल भी मिला सकते हैं।

इन चार चीजों का इस्तेमाल करें और फिर अपने चेहरे पर आये निखार को देखें।

संदर्भ-

{1} Bhagavathula N, Warner RL, DaSilva M, McClintock SD, Barron A, Aslam MN, Johnson KJ, Varani J. A combination of curcumin and ginger extract improves abrasion wound healing in corticosteroid-impaired hairless rat skin. Wound Repair Regen. 2009 May-Jun;17(3):360-6. doi: 10.1111/j.1524-475X.2009.00483.x. PubMed PMID: 19660044; PubMed Central PMCID: PMC2819156.

मूल स्रोत: 4 kitchen ingredients for skin that dazzles!

अनुवादक : Mousumi Dutta

चित्र स्रोत : Shutterstock images


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source